बांग्लादेश में मीडिया संस्थान पर हमला, महिला पत्रकार से मारपीट

Edited By Tanuja,Updated: 20 Aug, 2024 03:24 PM

bangladesh men vandalise media office woman journalist assaulted

बांग्लादेश की राजधानी में अज्ञात लोगों ने हॉकी स्टिक और लाठियों से सोमवार को एक मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला किया और एक महिला पत्रकार...Hindi

Dhaka: बांग्लादेश की राजधानी में अज्ञात लोगों ने हॉकी स्टिक और लाठियों से सोमवार को एक मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हमला किया और एक महिला पत्रकार से मारपीट की। ‘बीडीन्यूज24.कॉम' समाचार पोर्टल की खबर के अनुसार करीब 70 हमलावरों ने यहां बसुंधरा आवासीय क्षेत्र में बसुंधरा समूह की सहायक कंपनी ‘ईस्ट वेस्ट मीडिया ग्रुप' के दफ्तर में तोड़फोड़ की।

 

खबर के अनुसार उन्होंने स्थानीय समयानुसार अपराह्न करीब दो बजे मीडिया संस्थान के दफ्तर पर हॉकी स्टिक और लाठियों से हमला किया। ‘द डेली स्टार' अखबार के अनुसार हमलावरों ने एक महिला पत्रकार पर हमला किया जिसे उसके सहकर्मियों ने बचाया। महिला मामूली रूप से घायल हो गई। बता दें कि हाल ही में बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के नवनियुक्त सलाहकार ने हिंसा को लेकर कड़ा रुख दिखाया था। अल्पसंख्यकों पर हमले करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा गया था कि देश में हिंसा या घृणा के लिए कोई स्थान नहीं है। ‘ढाका ट्रिब्यून’ समाचार पत्र की खबर के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने सचिवालय में बांग्लादेश में इंटरनेशल सोसाइटी ऑफ कृष्ण कॉन्सशियसनेस (इस्कॉन) बांग्लादेश के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया था।

 

बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है। शेख हसीना नौकरियों में विवादित आरक्षण व्यवस्था को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर पांच अगस्त को भारत चली गई थीं। हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद देशभर में भड़की हिंसा की घटनाओं में 230 से अधिक लोग मारे गए हैं। इन्हें मिलाकर, जुलाई के मध्य में छात्रों द्वारा शुरू किए गए विरोध-प्रदर्शन के बाद से मरने वालों की संख्या 600 से अधिक हो गई। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, संघर्ष में कम से कम 44 पुलिसकर्मी मारे गए हैं।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!