भारतीय मूल की ब्रिटिश सांसद शिवानी राजा ने हाथ में श्रीमद्भागवत गीता लेकर ली शपथ

Edited By Pardeep,Updated: 11 Jul, 2024 02:31 AM

british mp shivani raja took oath with shrimadbhagwat gita in her hand

ब्रिटेन में भारतीय मूल की कंजर्वेटिव सांसद शिवानी राजा ने आज संसद में भगवदगीता पर सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। शिवानी लीसेस्टर ईस्ट सीट से जीतकर संसद पहुंची है। उन्होंने लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल को 14 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी।

इंटरनेशनल डेस्कः ब्रिटेन में भारतीय मूल की कंजर्वेटिव सांसद शिवानी राजा ने आज संसद में भगवदगीता पर सांसद के रूप में शपथ ग्रहण की। शिवानी लीसेस्टर ईस्ट सीट से जीतकर संसद पहुंची है। उन्होंने लेबर उम्मीदवार राजेश अग्रवाल को 14 हजार से अधिक वोटों से मात दी थी। बता दें यह सीट लेबर पार्टी का गढ़ मानी जाती थी। 1987 से यहां से लेबर उम्मीदवार ही जीत कर ससंद पहुंचा है। शिवानी ने एक्स पर लिथा कि लीसेस्टर ईस्ट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आज ससंद में शपथ ग्रहण करना गर्व और सम्मान की बात है। भगवदगीता पर राजा चार्ल्स के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ लेने पर गर्व है।

ब्रिटिश संसद में इस बार कुल 27 भारतीय मूल के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इस बार 263 महिला उम्मीदवार जीतकर संसद पहुंची है, जो कुल सीट का 40 प्रतिशत है। इस बार सबसे अधिक 90 अश्वेत उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने हैं। ब्रिटिश संसद में 650 सीटें हैं, जिनमें से लेबर पार्टी ने 412 सीटों पर दर्ज की। वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 121 सीटें ही जीत पाई। इस बार लेबर पार्टी का वोट शेयर 33.7 प्रतिशत था वहीं, कंजर्वेटिव पार्टी का वोट शेयर 23.7 प्रतिशत था।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!