शोक सभा में बरसाई गोलियां, 15 महिलाओं समेत 17 लोगों को उतारा मौत के घाट, जानें वजह

Edited By Parveen Kumar,Updated: 28 Sep, 2024 06:37 PM

bullets fired in condolence meeting

दक्षिण अफ्रीका के एक ग्रामीण कस्बे में गोलीबारी की दो घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप के लुसिकिसिकी शहर में दो परिवारों को निशाना बनाया गया है।

नेशनल डेस्क : दक्षिण अफ्रीका के एक ग्रामीण कस्बे में गोलीबारी की दो घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप के लुसिकिसिकी शहर में दो परिवारों को निशाना बनाया गया है। मारे गए 17 लोगों में से 15 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक शख्स की हालत गंभीर है। दो जगह हत्यारों ने खूनी खेल खेला। पहली जगह हत्यारों ने 12 महिलाओं और एक पुरुष को मार डाला। दूसरी जगह हत्यारों ने 3 महिलाओं और एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया।

गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप प्रांत के लुसिकिसिकी कस्बे में हुई। पुलिस मंत्री सेन्जो मचुनू और आयुक्त जल्द मामले में अपनी प्रतिक्रिया देंगे। पुलिस के अनुसार पीड़ित लुसिकिसिकी के न्याथी गांव के पास पड़ते नगोबोजाना में रिश्तेदार और पड़ोसी थे। एक साल पहले यहां एक मां और बेटी की हत्या की गई थी। जिसके बाद शोक सभा का आयोजन अब किया गया था। रात के समय हमलावरों ने खूनी खेल खेला। शुक्रवार रात को पीड़ित इस कार्यक्रम के लिए सामान और गिफ्त पैक कर रहे थे। इसमें फर्नीचर का सामान भी शामिल था।।

आधी रात को खेला खूनी खेल

एक चैनल के अनुसार स्थानीय इंग्कुजा हिल के मेयर नॉनकोसी पेपिंग ने मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि हमलावर आधी रात को घरों में घुसे। महिलाओं और बच्चों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। कुछ बच्चों को भी गोली लगने की बात सामने आई है। वारदात में कितने लोग शामिल थे? उनका मकसद क्या था? अभी कुछ पता नहीं लग सका है। पुलिस को कोई बदमाश हाथ नहीं लगा है। लेकिन माना जा रहा है कि ड्रग्स तस्करी को लेकर इन लोगों के बीच आपसी विवाद हो सकता है। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के ड्रग्स और अपराध के नवीनतम आंकड़े अफ्रीका में चौंकाने वाले हैं। 2022 की बात करें तो इस देश में 27 हजार से अधिक मर्डर हुए थे। यहां की आबादी लगभग 60 मिलियन (6 करोड़) है। यानी एक लाख लोगों में 45 लोगों का मर्डर हुआ है। अमेरिका में यह आंकड़ा 6 का है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!