mahakumb

अमेरिका से लौटते ही ट्रूडो का बड़ा ऐलान- कनाडा में 324 हथियार मॉडलों पर लगाया बैन, भेजे जाएंगे यूक्रेन

Edited By Tanuja,Updated: 07 Dec, 2024 03:54 PM

canada ban 324 military style firearms barred

अमेरिका दौरे से लौटते ही  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  ने देश में 324 हथियार मॉडलों पर बैन  लगा दिया है।  ट्रूडो सरकार ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खिंचाई ...

International Desk: अमेरिका दौरे से लौटते ही  कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  ने देश में 324 हथियार मॉडलों पर बैन  लगा दिया है।  ट्रूडो सरकार ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की खिंचाई के बाद अपने देश में सुरक्षा बढ़ाने और रूस के खिलाफ संघर्ष में यूक्रेन  की मदद करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने  324 हथियार मॉडलों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इन हथियारों को दुकानों और लोगों से इकट्ठा कर यूक्रेन भेजा जाएगा।   रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर  ने कहा कि सरकार हथियार वितरकों और दुकानों के साथ मिलकर इन हथियारों को इकट्ठा करेगी। यह हथियार  यूक्रेन भेजे जाएंगे ताकि रूस के खिलाफ उसकी लड़ाई में मदद हो सके।   बिल ब्लेयर ने कहा,  "हमारी यह सहायता यूक्रेन की जीत के लिए एक अहम योगदान होगी।" 

 
 
यह फैसला  6 दिसंबर 1989 को मॉन्ट्रियल के  इकोले पॉलीटेक्निक  में हुए नारी-विरोधी हमले की 35वीं वर्षगांठ के मौके पर लिया गया। इस भयावह घटना में 14 महिलाओं की जान चली गई थी। जन सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक  ने कहा, “इस कदम का उद्देश्य सामूहिक हिंसा की घटनाओं को रोकना और भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचाव करना है।”  सरकार ने घोषणा की है कि प्रतिबंधित मॉडलों की 14,500 बंदूकें जो अभी भी लोगों के पास हैं, अक्टूबर 2025  तक वापस करें। हथियार लौटाने वालों को मुआवजा  दिया जाएगा।   नए प्रतिबंध के बाद 1,800 से अधिक प्रकार के हथियारों की खरीद, बिक्री और आयात पर रोक लगाई गई है।  


 
1989 की घटना में बची  नथाली प्रोवोस्ट, जो बंदूक नियंत्रण की मुखर समर्थक रही हैं, ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "यह खतरनाक हथियार रखने वालों के लिए एक मजबूत संदेश है। मैं भावुक हूं, लेकिन यह कदम वाकई महत्वपूर्ण है।" हालांकि कनाडा में बंदूक हिंसा की घटनाएं अमेरिका की तुलना में कम हैं, लेकिन पिछले दशक में इसमें बढ़ोतरी हुई है। 2022 में 1,400 गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की गईं।   प्रति 100,000 लोगों पर औसतन 36.7 घटनाएं हुईं।   2020 में नोवा स्कोटिया में  22 लोगों की मौत के बाद कनाडा ने पहले भी 1,500 हथियार मॉडलों पर प्रतिबंध लगाया था।  
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!