पुरुषों की तुलना में महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे Cancer के मामले, शोध में हुआ खुलासा

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Jan, 2025 09:00 AM

cancer cases are increasing rapidly in women as compared to men

अमेरिकन कैंसर सोसायटी की एक नई स्टडी के अनुसार महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अमरीका में 50 से 64 साल की उम्र की महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखे गए। यह जानकारी...

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकन कैंसर सोसायटी की एक नई स्टडी के अनुसार महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों की तुलना में तेजी से बढ़ रहे हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि अमरीका में 50 से 64 साल की उम्र की महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों की तुलना में ज्यादा देखे गए। यह जानकारी कैंसर जर्नल फॉर क्लीनिशियन में प्रकाशित हुई है।

महिलाओं में बढ़ रही कैंसर दर

1900 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों से अधिक हो गए हैं। लेकिन कैंसर से होने वाली मौतों की दर में कमी आई है।

PunjabKesari

 

 

➤50 साल से कम उम्र की महिलाएं ज्यादा प्रभावित:


50 साल से कम उम्र की महिलाओं में कैंसर के मामले पुरुषों से 82% अधिक पाए गए हैं। 2002 में यह अंतर 51% था।

➤स्तन कैंसर के मामले ज्यादा:


इस उम्र वर्ग की महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे अधिक देखा गया है। यह हर साल 1.4% की दर से बढ़ रहा है जबकि अधिक उम्र की महिलाओं में यह दर 0.7% है।

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने Afghan सीमा पर 5 आतंकियों को किया ढेर

 

कैंसर बढ़ने के संभावित कारण

रिपोर्ट में कैंसर की दर बढ़ने के पीछे के स्पष्ट कारणों का उल्लेख नहीं है लेकिन शोधकर्ताओं का मानना है कि इसके पीछे मोटापा, जेनेटिक और पर्यावरणीय कारण हो सकते हैं।

➤ मोटापे से जुड़े 13 प्रकार के कैंसर हैं।
➤ शराब आदि के सेवन से 7 प्रकार के कैंसर जुड़े हुए हैं।

 

PunjabKesari

पुरुषों में कैंसर के रुझान

1975 के बाद से सभी उम्र के पुरुषों में फेफड़ों के कैंसर के मामलों में कमी आई है। हालांकि प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

सिगरेट से उम्र पर प्रभाव

➤ हर एक सिगरेट पीने से महिलाओं की उम्र 22 मिनट कम हो जाती है।
➤ पुरुषों के लिए यह कमी 17 मिनट है।
➤ लंदन यूनिवर्सिटी कॉलेज के वैज्ञानिकों के अनुसार एक सिगरेट पीने से व्यक्ति की उम्र 20 मिनट कम होती है।
➤ यदि कोई व्यक्ति 20 सिगरेट पीता है तो उसकी उम्र करीब 7 घंटे कम हो जाती है।

बता दें कि कैंसर के मामलों में वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है। मोटापा, अस्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरणीय कारक इसे और बढ़ा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराना बेहद जरूरी है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Kolkata Knight Riders

    174/8

    20.0

    Royal Challengers Bangalore

    177/3

    16.2

    Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

    RR 8.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!