लगने जा रहा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें कब और कहां दिखेगा Blood Moon

Edited By Parminder Kaur,Updated: 21 Feb, 2025 03:09 PM

chandra grahan 2025 date time watch blood moon

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण बहुत खास होने वाला है क्योंकि 3 साल बाद एक बार फिर से लाल चांद यानी ब्लड मून देखने को मिलेगा। इसे हिन्दी में पूर्ण चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। खगोलशास्त्र में रुचि रखने वाले लोग मार्च में इस खगोलीय घटना का हिस्सा बन सकते...

इंटरनेशनल डेस्क. साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण बहुत खास होने वाला है क्योंकि 3 साल बाद एक बार फिर से लाल चांद यानी ब्लड मून देखने को मिलेगा। इसे हिन्दी में पूर्ण चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। खगोलशास्त्र में रुचि रखने वाले लोग मार्च में इस खगोलीय घटना का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन भारत में रहने वालों के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा क्योंकि यहां पर यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा।

13-14 मार्च को होगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा

13-14 मार्च 2025 को एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून कहा जाएगा। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन अन्य देशों में इसे देखा जा सकेगा। यह ग्रहण लगभग 5 घंटे तक रहेगा, लेकिन इस दौरान सिर्फ 65 मिनट के लिए चांद का रंग लाल हो जाएगा।

चंद्र ग्रहण के प्रकार

पूर्ण चंद्र ग्रहण: जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेती है और चांद लाल दिखाई देने लगता है।

आंशिक चंद्र ग्रहण: जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ हिस्से को ढकती है।

उपछाया चंद्र ग्रहण: जब पृथ्वी की हल्की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और चांद थोड़ा अंधकारमय दिखता है।

कहां-कहां देख सकेंगे चंद्र ग्रहण?

यह पूर्ण चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थानों पर देखा जा सकेगा:

उत्तर अमेरिका

अलास्का

हवाई

पश्चिमी यूरोप

ऑस्ट्रेलिया

न्यूजीलैंड

पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने का समय

पश्चिमी अमेरिका: 13 मार्च को रात 11:26 बजे से 12:32 बजे तक।
पूर्वी उत्तरी अमेरिका: 14 मार्च को रात 2:26 बजे से 3:32 बजे तक।

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब होगा?

पहला चंद्र ग्रहण 13-14 मार्च को होने के बाद साल 2025 का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण 7-8 सितंबर को देखा जा सकेगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।

आंखों से देख सकते हैं चंद्र ग्रहण 

यह भी ध्यान देने योग्य है कि चंद्र ग्रहण को बिना किसी विशेष सुरक्षा के नग्न आंखों से देखा जा सकता है। इसके लिए सूर्य ग्रहण के दौरान अपनाई जाने वाली कोई सावधानी की आवश्यकता नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!