बड़े "खेल" की फिराक में चीन ! वियतनाम के एक्शन बाद द. चीन सागर की टोंकिन खाड़ी में  शुरू किया युद्धाभ्यास

Edited By Tanuja,Updated: 25 Feb, 2025 11:05 AM

china holds live fire exercises in gulf of tonkin

दुनिया पर कब्जे की महत्वाकांशा रखने वाला चीन लगता है किसी बड़े दाव  की फिराक में  है। चीन दक्षिण चीन सागर की टोंकिन खाड़ी में  शुरू किया...

बैंकॉकः दुनिया पर कब्जे की महत्वाकांशा रखने वाला चीन लगता है किसी बड़े खेल की फिराक में है।चीन दक्षिण चीन सागर की टोंकिन खाड़ी में  शुरू किया युद्धाभ्यास ने दक्षिण चीन सागर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित टोंकिन की खाड़ी में सोमवार को युद्धाभ्यास शुरू किया। चीनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वियतनाम ने दक्षिण चीन सागर में उसके दावे वाले जल क्षेत्र में एक नये सीमा रेखा की घोषणा की थी जिसके कुछ दिनों के बाद चीन ने यह युद्धाभ्यास शुरु किया है।

 

चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने कहा कि युद्धअभ्यास टोंकिन की खाड़ी के चीनी हिस्से के करीब बेइबू खाड़ी क्षेत्र पर केंद्रित होगा और बृहस्पतिवार शाम तक चलेगा। सरकारी ‘वियतनाम न्यूज' ने बताया कि यह आधार रेखा समुद्री कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुरूप है और ‘‘वियतनाम की संप्रभुता, संप्रभु अधिकारों और अधिकार क्षेत्र की सुरक्षा एवं प्रयोग के लिए एक मजबूत कानूनी आधार प्रदान करेगा।'' वियतनाम ने चीनी युद्ध अभ्यासों पर सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है। टोंकिन की खाड़ी के नियंत्रण के संबंध में लंबे समय से चीन और वियतनाम के बीच एक समुद्री समझौता है, हालांकि निकटवर्ती दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली और पारासेल द्वीपों तथा कुछ समुद्री क्षेत्रों पर दोनों देश अपने अपने दावे करते हैं।

 

चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। इन दावों को लेकर उसका आक्रामक रुख रहा है और अक्टूबर में उसने पारासेल द्वीप के निकट 10 वियतनामी मछुआरों पर हमला किया था। वियतनाम के अलावा चीन का फिलीपीन, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ भी विवाद रहा है, वहीं नटुना द्वीप के आसपास के जलक्षेत्र में चीनी तटरक्षक और इंडोनेशिया के मछुआरों के बीच हिंसक टकराव हुए हैं। फिलीपीन के साथ तनाव विशेष रूप से अधिक रहा है और दोनों देशों के बीच नियमित टकराव होता रहता है।  

 

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!