आग लगने के बाद पलट गई नाव, 148 लोगों की मौत व 100 से अधिक लापता (Video)
Edited By Tanuja,Updated: 19 Apr, 2025 06:30 PM
कांगो में इस सप्ताह के शुरुआत में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 50 से बढ़कर 148 हो गई है तथा 100 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी ...
International Desk: कांगो में इस सप्ताह के शुरुआत में हुई नाव दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 50 से बढ़कर 148 हो गई है तथा 100 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी कांगो में आग लगने के बाद नाव पलट गई, जिससे कम से कम 148 लोग मारे गए और सैकड़ों लापता हो गए।
🇨🇩🕊️❗️JUST IN: At least 148 people have died and hundreds remain missing after a motorized wooden boat, caught fire and capsized on the Congo River on Tuesday. Officials say the fire began when a woman was cooking on board.
🔹Many victims, including children, drowned after… pic.twitter.com/9CtOf6wT4h
— MoloOSINT🎖️ (@44Molo) April 19, 2025
कांगो नदी में हुए हादसे के बाद दर्जनों लोगों को बचा लिया गया हालांकि इनमें से कई बुरी तरह जल गए। रेड क्रॉस और प्रांतीय अधिकारियों की मदद से बचाव दलों ने बुधवार को लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। नदी आयुक्त कॉम्पेटेंट लोयोको ने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में मबंडाका शहर के पास आग लग गई। इसमें लगभग 400 यात्री सवार थे। ‘एचबी कोंगोलो' नामक नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।