मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करने की साजिश!, आरोप में दो मंत्री गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 27 Jun, 2024 10:35 PM

conspiracy to do black magic on maldives president muizzu

मालदीव पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में दो मंत्रियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मालेः मालदीव पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में दो मंत्रियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 

स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री शमनाज सलीम, शमनाज के पूर्व पति एवं राष्ट्रपति कार्यालय में मंत्री के रूप में कार्यरत एडम रमीज के अलावा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, पुलिस ने काले जादू के कारणों या कथित प्रदर्शन के बारे में कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया। 

न्यूज पोर्टल ‘सन डॉट एमवी' की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘शमनाज को रविवार को दो अन्य व्यक्तियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। तीनों को सात दिनों की हिरासत में भेज दिया गया है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को उन्हें उनके पद से निलंबित कर दिया गया था।'' 

एडम रमीज को भी बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। संयोगवश शमनाज और रमीज दोनों ने राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ माले सिटी परिषद के सदस्य के रूप में काम किया है, जब वे शहर के महापौर के रूप में कार्यरत थे। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!