अमेरिका में ‘हेलेन' ने जमकर मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 227 हुई (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 06 Oct, 2024 11:03 AM

death toll from hurricane helene rises to 227 in us

अमेरिका में ‘हेलेन' तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 227 हो गई। इस भयानक तूफान ने अमेरिका के...

New York: अमेरिका(US) में ‘हेलेन' (Helene) तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 227 हो गई। इस भयानक तूफान हेलेन ( Hurricane Helene)  ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्व में भारी तबाही मचाई और छह राज्यों में लोगों की मौत हुई है। तूफान के कारण मची तबाही में मारे गए लोगों के शवों को निकालने का काम एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी जारी है। ‘हेलेन' 26 सितंबर को तट पर आया और उसने फ्लोरिडा से उत्तर की ओर बढ़ते हुए व्यापक पैमाने पर विनाश किया।

 

तूफान के प्रभाव से हुई भीषण बारिश में कई मकान बह गए, कई सड़कें नष्ट हो गईं तथा बिजली एवं मोबाइल फोन सेवाएं ठप हो गईं। तूफान में मारे गए लोगों की संख्या शुक्रवार को 225 थी और इसके अगले दिन यानी शनिवार को ‘साउथ कैरोलाइना' में दो और लोगों की मौत के मामले सामने आए। यह अब भी स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग लापता हैं। इस बात का भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि मृतक संख्या कितनी और बढ़ सकती है। ‘हेलेन' 2005 में ‘कैटरीना' तूफान के बाद अमेरिका की मुख्य भूमि पर आया सबसे घातक तूफान है।  

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!