Breaking




30 दिन में देश छोड़ो वरना... डोनॉल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को दी बड़ी चेतावनी, मचा हड़कंप

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 13 Apr, 2025 08:01 PM

donald trump gave a big warning to illegal immigrants

2024 के अंत से अमेरिका में प्रवासियों को लेकर माहौल लगातार सख्त होता जा रहा है और अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति के चलते अवैध प्रवासियों को 30 दिन के भीतर देश छोड़ने का सीधा अल्टीमेटम दिया गया है।

इंटरनेशलन डेस्क: 2024 के अंत से अमेरिका में प्रवासियों को लेकर माहौल लगातार सख्त होता जा रहा है और अब पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त नीति के चलते अवैध प्रवासियों को 30 दिन के भीतर देश छोड़ने का सीधा अल्टीमेटम दिया गया है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जो विदेशी नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं उन्हें या तो खुद देश छोड़ना होगा या फिर कठोर सजा के लिए तैयार रहना होगा।

किन लोगों को छोड़ना होगा अमेरिका?

यह चेतावनी फिलहाल उन लोगों के लिए है जो बिना कानूनी दस्तावेज या अनुमति के अमेरिका में रह रहे हैं। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिनका वीज़ा खत्म हो चुका है लेकिन वे अब तक देश नहीं छोड़े हैं। जैसे:

ट्रंप की दो टूक – “30 दिन में निकलो, वरना भुगतो”

डोनाल्ड ट्रंप और गृह सुरक्षा सचिव नोएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा पोस्ट में कहा कि "अवैध प्रवासियों को तुरंत अमेरिका छोड़ देना चाहिए और स्वेच्छा से वापस जाना चाहिए।" इसे 'Self-Deportation Policy' का नाम दिया गया है और सरकार ने इसके कुछ फायदे भी गिनाए हैं।

अगर 30 दिन में नहीं माने तो क्या होगा?

  • $998 प्रतिदिन का जुर्माना उन प्रवासियों पर जो निष्कासन आदेश मिलने के बाद भी रुकते हैं

  • $1,000 से $5,000 तक का जुर्माना उन पर जो सरकार की चेतावनी के बावजूद देश नहीं छोड़ते

  • जेल की सजा संभव है

  • भविष्य में अमेरिका में प्रवेश पर आजीवन प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है

Self-Deportation क्यों है बेहतर विकल्प?

DHS ने कहा कि स्वेच्छा से देश छोड़ने वाले लोगों को कुछ लाभ मिल सकते हैं:

  • खुद फ्लाइट चुन सकते हैं और गिरफ्तारी से बच सकते हैं

  • कमाई और सामान साथ ले जा सकते हैं

  • भविष्य में कानूनी रूप से अमेरिका आने का रास्ता खुला रहेगा

  • सरकार टिकट सब्सिडी दे सकती है यदि व्यक्ति यात्रा खर्च वहन नहीं कर सकता

कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार लगभग 7.25 लाख भारतीय नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे हैं। यह संख्या मेक्सिको और अल सल्वाडोर के बाद तीसरी सबसे बड़ी है। हाल ही में अमेरिका ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया है, जिनमें से कई को सी-17 सैन्य विमान से भारत भेजा गया। भारत सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि वह अपने नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है। इसके अलावा 487 अन्य भारतीयों के खिलाफ डिपोर्टेशन का अंतिम आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।

वैध वीज़ा धारकों को क्या चिंता करनी चाहिए?

हालांकि ट्रंप प्रशासन की नई नीति तत्काल वैध वीजा धारकों पर लागू नहीं होती, लेकिन अगर कोई वीजा की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उसे भी अवैध माना जा सकता है और सख्त कार्रवाई हो सकती है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!