Edited By Parminder Kaur,Updated: 31 Mar, 2025 12:10 PM

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महिला की परिभाषा पर दिया गया बयान अब एक नया विवाद खड़ा कर रहा है। न्यूजर्सी में एलीना हबा के अंतरिम अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में शपथ ग्रहण के बाद एक पत्रकार ने ट्रंप से महिला की परिभाषा पूछी, तो उन्होंने इसे...
इंटरनेशनल डेस्क. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का महिला की परिभाषा पर दिया गया बयान अब एक नया विवाद खड़ा कर रहा है। न्यूजर्सी में एलीना हबा के अंतरिम अमेरिकी अटॉर्नी के रूप में शपथ ग्रहण के बाद एक पत्रकार ने ट्रंप से महिला की परिभाषा पूछी, तो उन्होंने इसे 'आसान सवाल' बताते हुए चार बातें कही। इनमें से पहली बात थी कि "औरत वह होती है, जो बच्चा पैदा कर सकती है।" ट्रंप का यह बयान उनके प्रशासन की ट्रांसजेंडर महिलाओं के अधिकारों पर हाल ही में लागू की गई कड़ी नीतियों से मेल खाता है।
ट्रंप का बयान और विवाद
ट्रंप का यह बयान सोशल मीडिया पर तीखी बहस का कारण बन गया है। उनके समर्थकों ने इसे ऐसा सवाल बताया, जिसका जवाब डेमोक्रेट्स नहीं दे पाते। वहीं कई लोगों ने ट्रंप के बयान की आलोचना की। एक महिला उपयोगकर्ता ने लिखा, "मैं गर्भवती नहीं हो सकती, लेकिन मैं अब भी औरत हूं।"
सवाल था कि "महिला क्या होती है और पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर समझना क्यों जरूरी है?" ट्रंप ने इसका जवाब देते हुए चार बातें कहीं...
"कोई जो कुछ परिस्थितियों में बच्चा पैदा कर सकती है।"
"कोई जो पुरुषों से ज्यादा स्मार्ट है, और मैंने हमेशा ऐसा ही पाया है।"
"कोई जो पुरुषों को सफलता पाने का मौका भी नहीं देती।"
"कोई जिसे कई मामलों में बहुत बुरा व्यवहार भी झेलना पड़ता है।"
लैंगिक पहचान पर बढ़ी बहस
ट्रंप का यह बयान लैंगिक पहचान और महिला अधिकारों पर फिर से एक बड़ी बहस को जन्म दे रहा है। उनकी टिप्पणी ने ट्रांसजेंडर महिलाओं और पुरुषों के बीच के अंतर को लेकर समाज में मौजूदा बहस को और तेज कर दिया है। इस बयान के बाद कई लोग इसके खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं, जबकि कुछ इसे एक सीधा और सटीक जवाब मानते हैं।