राष्ट्रपति पुतिन की लग्जरी कार में धमाका, मॉस्को में FSB मुख्यालय के पास हुआ हादसा

Edited By Parveen Kumar,Updated: 30 Mar, 2025 10:05 PM

explosion in putin s luxury car in russia questions raised on security

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की महंगी लिमोजिन कार में भयानक धमाका हो गया, जिससे कार में आग लग गई। यह घटना मॉस्को के लुब्यंका क्षेत्र में हुई, जहां रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB का मुख्यालय स्थित है।

इंटरनेशनल डेस्क : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की महंगी लिमोजिन कार में भयानक धमाका हो गया, जिससे कार में आग लग गई। यह घटना मॉस्को के लुब्यंका क्षेत्र में हुई, जहां रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB का मुख्यालय स्थित है। इस घटना ने पुतिन की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं और क्रेमलिन (रूसी सरकार) के भीतर आंतरिक खतरे को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग सबसे पहले कार के इंजन से निकली और धीरे-धीरे पूरे वाहन में फैल गई। आसपास के लोग दमकल कर्मियों के आने से पहले मदद के लिए दौड़ पड़े। फुटेज में देखा गया कि कार से गहरा काला धुआं निकल रहा था और कार के पिछले हिस्से को नुकसान हुआ। अभी तक विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है और इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

कौन चला रहा था कार?

यह कार राष्ट्रपति संपत्ति विभाग द्वारा संचालित की जाती है, जो पुतिन के आधिकारिक परिवहन की जिम्मेदारी संभालता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि घटना के समय कार के अंदर कौन था।

जेलेंस्की की भविष्यवाणी

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हाल ही में दावा किया था कि पुतिन की तबीयत बिगड़ रही है और वे जल्द ही मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि युद्ध भी जल्द समाप्त हो जाएगा और अमेरिका को रूस पर दबाव बनाए रखना चाहिए।

पुतिन की सुरक्षा को लेकर सवाल

72 वर्षीय पुतिन इस लग्जरी लिमोजिन का नियमित रूप से उपयोग करते हैं और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को भी यह कार गिफ्ट में दी थी। हाल ही में, मरमंस्क में उनकी सुरक्षा टीम (FSO) ने औपचारिक गार्डों की तलाशी ली, जिससे यह साफ होता है कि पुतिन को अपनी जान का डर सता रहा है। एक पूर्व अंगरक्षक के अनुसार, पुतिन अपने खुद के कर्मचारियों पर भी भरोसा नहीं करते।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!