mahakumb

Video: पाकिस्तान में भुखमरी से तंग लोग मस्जिदें तोड़ उसकी ईंटें और लोहा बेच भर रहे पेट ! जानें क्या है सच्चाई ?

Edited By Tanuja,Updated: 09 Mar, 2025 12:29 PM

fact check viral video shows pakistanis destroying mosque to get money

पाकिस्तान में लोग अब मस्जिदों को तोड़कर उसकी ईंटें और लोहे को बेचकर अपना पेट भर रहे हैं। हाल ही में यह तीसरी मस्जिद है जिसे तोड़ा गया है। लोग कह रहे हैं,  ....

Islamabad: पाकिस्तान में लोग अब मस्जिदों को तोड़कर उसकी ईंटें और लोहे को बेचकर अपना पेट भर रहे हैं। हाल ही में यह तीसरी मस्जिद है जिसे तोड़ा गया है। लोग कह रहे हैं,  "अगर अल्लाह हमें रोटी नहीं दे सकता, तो मस्जिदों की क्या जरूरत?" जो समुदाय कभी मंदिरों को तोड़कर यह कहता था कि सिर्फ अल्लाह ही सबसे बड़ा है, आज वही अल्लाह के घरों को खुद अपने हाथों से ढहा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक मस्जिद को तोड़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में आर्थिक तंगी और भुखमरी के कारण लोग गुस्से में मस्जिदों को तोड़कर उनकी सामग्री बेच रहे हैं। हालांकि विश्वास न्यूज की जांच में यह दावा भ्रामक निकला।

 

 वायरल वीडियो पाकिस्तान का ही लेकिन...
वायरल वीडियो पाकिस्तान का ही है, लेकिन इसमें दिखाई गई मस्जिद अहमदिया मुस्लिम समुदाय  की है। पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के धार्मिक स्थलों को बार-बार निशाना बनाया जाता है, क्योंकि वहां उन्हें  गैर-मुस्लिम  माना जाता है। फेसबुक और ट्विटर पर इस वीडियो को कई भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा: - "पाकिस्तान में भुखमरी इतनी बढ़ गई है कि लोग मस्जिदें तोड़कर लोहे और ईंटें बेच रहे हैं। कराची में एक महीने में तीसरी मस्जिद तोड़ी गई।"  एक ने लिखा-"चार-चार निकाह करके 20-30 बच्चे पैदा किए और कहा कि यह अल्लाह की देन है, लेकिन अब अल्लाह खाना नहीं दे रहा।" ट्विटर पर भी इसी दावे के साथ यह वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और भुखमरी के कारण लोग मस्जिदों को तोड़कर उनकी सामग्री बेचने पर मजबूर हो गए हैं।  

 

Izlam is now exposed in cast.@asadowaisi @BDUTT @RanaAyyub @khanumarfa@ravishndtv @sardesairajdeep pic.twitter.com/YWnSiMvPMP

— 𝐺𝑒𝑚𝑠 𝑂𝑓 𝐺𝑜𝑙𝑙𝑦𝑤𝑜𝑜𝑑 (@GemsOfGollywood) February 3, 2023


 
Fact Check: क्या है हकीकत? 
इस वीडियो की सत्यता की जांच के लिए रिवर्स इमेज सर्च  किया तो  3-4 फरवरी 2023 की रिपोर्ट मिली, जिसमें इस वीडियो से मेल खाती तस्वीर प्रकाशित की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार  यह वीडियो पाकिस्तान के कराची शहर का है।   वीडियो में दिख रही मस्जिद  अहमदिया मुस्लिम समुदाय की है।   पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय को आधिकारिक रूप से गैर-मुस्लिम माना जाता है और उनके धार्मिक स्थलों को अक्सर निशाना बनाया जाता है।  न्यूज एजेंसी  ANI  ने भी 3 फरवरी 2023 को इस घटना की रिपोर्टिंग की थी। उनके अनुसार,  अज्ञात हमलावरों ने कराची के सदर इलाके में अहमदिया मस्जिद पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। 

PunjabKesari

क्या पाकिस्तान में आर्थिक तंगी की वजह से तोड़ी जा रही मस्जिदें ?  
फैक्ट में पता चला कि वायरल वीडियो में किया जा रहा दावा पूरी तरह से भ्रामक है।   पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है, लेकिन मस्जिदों को तोड़ने की घटनाओं का इससे कोई संबंध नहीं है। यह हमला अहमदिया मुस्लिम समुदाय की धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की एक और घटना है। पाकिस्तानी पत्रकार और फैक्ट-चेकर लुब्ना जरार नकवी ने भी पुष्टि की है कि यह घटना पाकिस्तान के आर्थिक संकट से जुड़ी नहीं है। पाकिस्तान में अहमदिया मस्जिदों पर हमले कोई नई बात नहीं पाकिस्तान में अहमदिया मुस्लिम समुदाय को लंबे समय से भेदभाव और हिंसा का सामना करना पड़ रहा है।

 

  •  2016 में  पंजाब प्रांत में एक अहमदिया मस्जिद पर हमला हुआ था, जिसमें 3,000 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।  
  •  2022 में  पंजाब में अहमदिया मस्जिद  को गिरा दिया गया क्योंकि कट्टरपंथी गुटों ने दावा किया कि अहमदियों को मस्जिद बनाने का कोई हक नहीं है।
  • 2023 में  कराची में अहमदिया मस्जिदों पर कई बार हमले किए गए और उनके धार्मिक प्रतीकों को जबरदस्ती हटा दिया गया।  

 

वायरल वीडियो पाकिस्तान का ही है, लेकिन इसे गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।  वीडियो में दिख रही मस्जिद अहमदिया समुदाय की है, जिसे कट्टरपंथियों द्वारा निशाना बनाया गया। लेकिन पाकिस्तान की आर्थिक तंगी और भूखमरी का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। इसलिए यह दावा भ्रामक है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!