बेटे की गर्लफ्रेंड से बाप ने रचाई शादी, पूर्व प्रेमिका बनीं लड़के की सौतेली मां

Edited By Parminder Kaur,Updated: 07 Jan, 2025 12:16 PM

father marries son s girlfriend

भारत में पारिवारिक रिश्तों को एक विशेष महत्व दिया जाता है, जहां माता-पिता और बच्चों का रिश्ता एक मजबूत और स्थायी बंधन होता है। लेकिन चीन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक बाप ने अपनी बहु से शादी कर ली, जो पहले...

इंटरनेशनल डेस्क. भारत में पारिवारिक रिश्तों को एक विशेष महत्व दिया जाता है, जहां माता-पिता और बच्चों का रिश्ता एक मजबूत और स्थायी बंधन होता है। लेकिन चीन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक बाप ने अपनी बहु से शादी कर ली, जो पहले उसके बेटे की प्रेमिका थी।

यह अजीब मामला चीन के बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन लियू लियांगहे से जुड़ा है। लियांगहे को अपने पद का दुरुपयोग करने, 141 करोड़ की रिश्वत लेने और 3,887 करोड़ के अवैध लोन बांटने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई है। हालांकि, उनकी सजा फिलहाल दो साल के लिए निलंबित कर दी गई है। वह अब एक और विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं।

चीनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियांगहे ने 2023 में चौथी शादी की थी। इस शादी ने खूब चर्चा बटोरी है। लियांगहे का बेटा एक लड़की से बहुत प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। लड़की से मिलवाने के लिए वह अपनी मां के पास गया, लेकिन बाप ने अपनी ही बहु से शादी करने का फैसला लिया। लियांगहे ने बेटे को उकसाया और कहा कि लड़की गरीब पृष्ठभूमि से है और उसे सिर्फ उनकी संपत्ति में दिलचस्पी है। इसके बाद बेटे ने अपनी प्रेमिका से रिश्ता तोड़ लिया।

लियांगहे ने अपने बेटे की शादी उसके दोस्त की बेटी से करवा दी, ताकि वह इस स्थिति से बाहर निकल सके। इसके बाद लियांगहे ने अपनी बहु के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी और उसे शानदार उपहार भेजने लगे। कुछ महीनों बाद लड़की ने लियांगहे के विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और दोनों ने शादी कर ली, जब बेटे को पता चला कि उसकी पूर्व प्रेमिका अब उसकी सौतेली मां बन चुकी है, तो वह सदमे में आ गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, लियांगहे की यह शादी विवादों में घिर गई और नवंबर 2023 में उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, जिसके बाद उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Kolkata Knight Riders

    174/8

    20.0

    Royal Challengers Bangalore

    177/3

    16.2

    Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

    RR 8.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!