mahakumb

स्वीडन के स्कूल में फायरिंग, 10 लोगों की मौत; पुलिस ने घेरा इलाका

Edited By Pardeep,Updated: 04 Feb, 2025 11:19 PM

firing in sweden school 10 people killed police cordoned off the area

स्वीडन में मंगलवार को एक वयस्क शिक्षा केंद्र में हुई गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती लोगों में से...

इंटरनेशनल डेस्कः स्वीडन में मंगलवार को एक वयस्क शिक्षा केंद्र में हुई गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की मौत हो गई। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बंदूकधारी मृतकों में शामिल है या नहीं। माना जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती लोगों में से एक है। 
PunjabKesari
पुलिस को अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों द्वारा की गई एक प्रेसवार्ता से और कुछ ठोस जानकारियां सामने आईं जिनके तहत ऑरेब्रो के बाहरी क्षेत्र में गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर पुलिस और चिकित्सा अधिकारी नजर आये। 
PunjabKesari
ऑरेब्रो स्टॉकहोम से करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर है। स्थानीय पुलिस प्रमुख रॉबर्टो एड फोरेस्ट ने मीडिया से कहा कि जांचकर्ता गोलीबारी के बारे में और जानकारियां जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी स्कूल (भवन) के अंदर हुई या क्या और भी हमलावर रहे होंगे।'' 
PunjabKesari
पुलिस ने केवल इतना कहा कि बंदूकधारी मंगलवार की गोलीबारी के बाद अस्पताल में भर्ती कराये गये लोगों में से एक था। कैंपस रिसबर्गस्का नामक इस विद्यालय में 20 साल से अधिक उम्र के लोग पढ़ते हैं। स्वीडिश मीडिया के अनुसार, प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने कहा कि यह "पूरे स्वीडन के लिए बहुत दुखद दिन है।"
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!