mahakumb

वीडियो गेम हार गया बेरोजगार शख्स, गुस्से में आकर 11 साल की बच्ची को उतार डाला मौत के घाट

Edited By Parminder Kaur,Updated: 17 Feb, 2025 06:02 PM

french man kills 11 year old girl fit of rage after losing fortnite game

फ्रांस से हाल ही में एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने वीडियो गेम हारने के बाद 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शख्स ने पूरी कहानी अपनी गर्लफ्रेंड को सुनाई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इंटरनेशनल डेस्क. फ्रांस से हाल ही में एक बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसमें एक शख्स ने वीडियो गेम हारने के बाद 11 साल की बच्ची की हत्या कर दी। हत्या के बाद शख्स ने पूरी कहानी अपनी गर्लफ्रेंड को सुनाई। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानें हत्या के पीछे की वजह... 

फ्रांस का रहने वाला 23 साल का शख्स बेरोजगार था। वह इसी महीने की शुरुआत में फोर्टनाइट गेम में हार के बाद गुस्से में आ गया और फिर उसने एक 11 साल की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। ओवेन एल. नाम का शख्स ऑनलाइन गेम खेलते वक्त एक अन्य शख्स से बहस हुई थी। यह गेम वह हार गया था, जिसके बाद वह गुस्से में घर से बाहर चला गया। वहां उसकी मुलाकात 11 साल की लुईस लासेल से हुई।

8 फरवरी को लुईस का शव पेरिस के करीब एस्सोन के एपिने-सुर-ओर्ग में मिला था। लड़की के माता-पिता ने लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन इसके 12 घंटे बाद ही बच्ची का शव बरामद हुआ था। 

बहाने से जंगल में ले गया शख्स 

बड़े अपराध को अंजाम देने के लिए शख्स लड़की को जंगल में ले गया। ओवेन एल. ने लुईस के गले मोबाइल फोन लटकता देखा तो उसका पीछा करने लगा। उसने बच्ची को कहा कि उसका सामान जंगल में गुम हो गया है, क्या वह उसकी मदद करेगी। बच्ची इसके लिए मान गई। एकांत में पहुंचने के बाद शख्स चाकू दिखाकर बच्ची को धमकाने लगा और उससे पैसे मांगने लगा। 

लुईस घबराकर मदद के लिए चिल्लाने लगी। ओवेन एल. ने बच्ची को जमीन पर धकेल दिया और चाकू घोंप दिया। लुईस के शरीर के पास ही उसका फोन मिला और उसके साथ यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं मिला। हालांकि जांच में उसके हाथों पर पुरुष डीएनए भी पाया। बच्ची की हत्या की पूरी घटना शख्स ने अपनी प्रेमिका को घटना के बारे में बता दिया था। ओवेन एल की 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड पर अपराध छुपाने का आरोप लगाया गया है। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया, जांच से पता चला है कि शख्स पर पहले से ही छोटे-मोटे अपराध का मामला दर्ज था। इतना ही नहीं, उसकी बहन ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया हुआ था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!