अमेरिका में ‘हेलेन' तूफान से भारी तबाही, इन 4 राज्यों में कम से कम 30 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 28 Sep, 2024 03:31 AM

hurricane helen wreaked havoc in four us states 30 people died

अमेरिका के चार राज्यों में ‘हेलेन' तूफान से मरने वालों की संख्या कम से कम 30 तक पहुंच गई है। खबर के अनुसार, ये मौत फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और दक्षिण कैरोलिना में हुईं।

क्रॉफोर्डविलेः अमेरिका के चार राज्यों में ‘हेलेन' तूफान से मरने वालों की संख्या कम से कम 30 तक पहुंच गई है। खबर के अनुसार, ये मौत फ्लोरिडा, जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना और दक्षिण कैरोलिना में हुईं। 
PunjabKesari
फ्लोरिडा और पूरे दक्षिण-पूर्वी अमेरिका में शुक्रवार को ‘हेलेन' तूफान ने भारी तबाही मचाई। तूफान ने बृहस्पतिवार की देर रात जब फ्लोरिडा के बिग बेंड ग्रामीण क्षेत्र में दस्तक दी तब इसकी अधिकतम गति 225 किलोमीटर प्रति घंटा थी।  
PunjabKesari
अमेरिका के दक्षिण में ‘हेलेन' तूफान के साथ बारिश, बिजली भी गुल
अमेरिका के फ्लोरिडा में ‘हेलेन' तूफान के तट पर दस्तक देने से भारी तूफानी लहरें उठी और लाखों उपभोक्ताओं के घरों में बिजली गुल हो गई। तूफान ने बृहस्पतिवार की देर रात बिग बेंड ग्रामीण क्षेत्र में 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निरंतर हवाओं के साथ मछुआरों के गांव और छुट्टी मनाने के ठिकाने में दस्तक दी और उत्तरी कैरोलिना तक बाढ़ आ गई। इस बीच जॉर्जिया के एक प्रांत में लगभग पूरी तरह से बिजली गुल रही।

सोशल मीडिया मंच पर वीडियो में दिखाया गया कि तूफान प्रभावित पेरी, फ्लोरिडा में बारिश के बीच इमारतों का कुछ हिस्सा ढह रहा है। पेरी से करीब 193 किलोमीटर दक्षिण में सिट्रस प्रांत में बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार सुबह पहला बचाव दल नावों पर रवाना हो गया। फ्लोरिडा, जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना में लगभग 40 लाख घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बिना बिजली के थे। उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट और दक्षिण कैरोलिना के एंडरसन प्रांतों में घरों पर गिरे पेड़ों से मौतें हुई हैं। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!