Hurricane Helene: विनाशकारी तूफान हेलेन ने दी दस्तक, भारी बारिश के बीच लाखों घरों की बिजली गुल

Edited By Anu Malhotra,Updated: 27 Sep, 2024 02:58 PM

hurricane helene landfall in florida heavy rain florida

गुरुवार देर रात तूफान हेलेन ने फ्लोरिडा में दस्तक दी, हालांकि, शुक्रवार सुबह तक यह कमजोर होकर श्रेणी 1 का तूफान बन गया, लेकिन इसके बावजूद भी इसका असर विनाशकारी रहा। हेलेन ने अपनी पूरी ताकत के साथ 140 मील प्रति घंटे की तेज हवाएं और भारी बारिश...

नेशनल डेस्क:  गुरुवार देर रात तूफान हेलेन ने फ्लोरिडा में दस्तक दी, हालांकि, शुक्रवार सुबह तक यह कमजोर होकर श्रेणी 1 का तूफान बन गया, लेकिन इसके बावजूद भी इसका असर विनाशकारी रहा। हेलेन ने अपनी पूरी ताकत के साथ 140 मील प्रति घंटे की तेज हवाएं और भारी बारिश फ्लोरिडा में लेकर आई, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। शुक्रवार की सुबह तक फ्लोरिडा में 1.3 मिलियन लोग और जॉर्जिया में 583,000 लोग बिना बिजली के थे। दक्षिण कैरोलिना में 143,000 और उत्तरी कैरोलिना में 43,000 घर और व्यवसाय भी प्रभावित हुए।

तूफान के कारण अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। जॉर्जिया के व्हीलर काउंटी में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि फ्लोरिडा के टैम्पा क्षेत्र में एक वाहन पर यातायात संकेत गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई।

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इस स्थिति को संभालने के लिए 3,500 नेशनल गार्ड्समैन को तैयार किया है। इसके अलावा, फ्लाइटअवेयर के अनुसार, तूफान के चलते कई हवाई अड्डे बंद हो गए और गुरुवार को लगभग 1,300 उड़ानें रद्द कर दी गईं। तूफान केंद्र ने चेतावनी दी है कि हेलेन के चलते दक्षिण-पूर्वी यू.एस. के हिस्सों में भारी वर्षा और बाढ़ का खतरा है। कुछ इलाकों में 6 से 12 इंच तक बारिश की उम्मीद की जा रही है, जबकि कुछ स्थानों पर यह आंकड़ा 20 इंच तक भी पहुंच सकता है। बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। तूफान की यह तबाही स्पष्ट करती है कि यह एक "जीवन के लिए खतरा" बन सकता है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हो सकते हैं।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!