mahakumb

महात्मा गांधी की राह पर इमरान खान ! पाक सरकार को 14 दिसंबर से सविनय अवज्ञा आंदोलन की दी चेतावनी

Edited By Tanuja,Updated: 07 Dec, 2024 11:47 AM

imran khan threatens to launch civil disobedience movement

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगता है महात्मा गांधी की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। इमरान  ने पाकिस्तान  सरकार को चेतावनी दी...

Islamabad: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लगता है महात्मा गांधी की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। इमरान  ने पाकिस्तान  सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी दो प्रमुख मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 14 दिसंबर से सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा अपने असफल प्रदर्शन के बाद की, जिसमें उनकी रिहाई और अन्य मांगों को लेकर पूरे देश से उनके समर्थक इस्लामाबाद पहुंचे थे। इमरान खान की मांग है कि   9 मई 2023 की घटनाओं की स्वतंत्र जांच के लिए न्यायिक आयोग बनाया जाए TI प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो। और न प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार सभी PTI कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए।

 

इमरान खान ने सरकार से वार्ता के लिए पांच सदस्यीय समिति बनाई है। इसमें उमर अयूब खान, अली अमीन गंडापुर, साहिबजादा हामिद रजा, सलमान अकरम राजा और असद कैसर शामिल हैं। यह समिति उनकी मांगों को लेकर सरकार से चर्चा करेगी। इमरान खान ने जेल से संदेश दिया कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 14 दिसंबर से सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में लोग सरकार के आदेशों का पालन नहीं करेंगे और इसके परिणामों की जिम्मेदारी सरकार पर होगी।  इमरान खान की रिहाई और अन्य मांगों के लिए PTI ने इस्लामाबाद में बड़ा प्रदर्शन किया था।    PTI का दावा है कि इस प्रदर्शन में  12 कार्यकर्ता मारे गए और करीब  1000 गिरफ्तार हुए।

 

सरकार ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर हमला किया, जिसमें  तीन रेंजर्स और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।  इमरान खान ने 13 दिसंबर को पेशावर में मारे गए PTI कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बड़ी सभा का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह मामले का संज्ञान ले और अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाए। इमरान खान की चेतावनी और PTI का आंदोलन पाकिस्तान में पहले से जारी राजनीतिक संकट को और गहरा सकता है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 14 दिसंबर से देश में बड़ा आंदोलन शुरू होने की संभावना है, जिससे सरकार और PTI के बीच तनाव और बढ़ सकता है। 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!