ईरान-अमेरिका के बीच ओमान में अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता शुरू

Edited By Tanuja,Updated: 12 Apr, 2025 05:56 PM

iran us talks in oman e  indirect nuclear discussions begin

ईरान और अमेरिका ने तेहरान के तेजी से आगे बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर  ओमान  में अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय...

 International Desk: ईरान और अमेरिका ने तेहरान के तेजी से आगे बढ़ते परमाणु कार्यक्रम को लेकर  ओमान  में अप्रत्यक्ष वार्ता शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई हमानेह  ने शुक्रवार को एक सोशल मीडिया मंच के जरिये दी। प्रवक्ता ने बताया कि,  “यह वार्ता ओमान के मेजबानों द्वारा तय किए गए एक स्थान पर आयोजित की जा रही है, जहां ईरान और अमेरिका दोनों देशों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।" अप्रत्यक्ष वार्ता का अर्थ है कि दोनों पक्ष आमने-सामने नहीं बैठते, बल्कि ओमान के अधिकारी या मध्यस्थ उनके बीच संदेशों का आदान-प्रदान कराते हैं।  

 

यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब ईरान का परमाणु कार्यक्रम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिससे पश्चिमी देशों में चिंता बढ़ी है कि तेहरान शायद परमाणु हथियार बनाने के करीब पहुंच सकता है हालांकि ईरान इस दावे से इनकार करता है। अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि इन वार्ताओं का कोई ठोस नतीजा निकलेगा या नहीं। ईरान और अमेरिका के बीच 2018 में परमाणु समझौते से अमेरिका के बाहर निकलने के बाद से दोनों देशों के रिश्ते बेहद तनावपूर्ण हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने की कोशिश की थी, लेकिन 2022 में वियना वार्ता रुक गई थी।

 

अब ओमान में चल रही इस ताज़ा वार्ता को तनाव कम करने और भविष्य में किसी समाधान की संभावना के रूप में देखा जा रहा है।  ओमान पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच गुप्त वार्ताओं का मंच रहा है, जिसने 2015 के ऐतिहासिक परमाणु समझौते (JCPOA) का रास्ता तैयार किया था। फिलहाल, वार्ता में क्या बिंदु चर्चा में हैं और इसमें कितनी प्रगति हुई है, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!