Israel-Hamas war: अब तक युद्ध में मारे गए 42,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक, गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

Edited By Harman Kaur,Updated: 09 Oct, 2024 04:44 PM

israel hamas war 42 010 palestinians killed in war

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 42,000 से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने अपनी गणना में लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर किया है। उसने बताया कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं व बच्चे हैं।

Israel-Hamas War: गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि गाजा में युद्ध में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या 42,000 से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने अपनी गणना में लड़ाकों और नागरिकों के बीच अंतर किया है। उसने बताया कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं व बच्चे हैं।
PunjabKesari
मंत्रालय ने आज बुधवार को कहा कि युद्ध की शुरुआत से अब तक 42,010 फलस्तीनी मारे गए हैं और 97,720 घायल हुए हैं। यह लड़ाई हमास द्वारा सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर किए गए हमले के बाद शुरू हुई थी।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें....
- Pakistan से सामने आए Polio के 4 नए मामले, पीड़ितों की संख्या बढ़कर हुई 32

पाकिस्तान में पोलियो के कम से कम 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही इस साल सामने आए मामलों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। सामने आए चार नए मामलों में से तीन सिंध प्रांत से तथा एक खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ‘‘इस साल अब तक बलूचिस्तान से 16, सिंध से 10, खैबर पख्तूनख्वा से चार और पंजाब तथा इस्लामाबाद से एक-एक मामले सामने आए हैं। वर्तमान में 7 क्षेत्रों में से केवल दो यानी पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान ही पोलियो मुक्त हैं। संक्रमण चार प्रांतों और देश की राजधानी सहित पांच क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।'' ‘डॉन' अखबार की खबर में स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया कि पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इस साल सितंबर में एक राष्ट्रव्यापी अभियान के दौरान पांच साल से कम उम्र के लगभग 3.3 करोड़ बच्चों को टीका लगाया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!