US presidential election 2024: Joe Biden रेस से बाहर, अब दिलचस्प होगा US के President का चुनाव

Edited By Yaspal,Updated: 22 Jul, 2024 06:06 AM

joe biden is out of the race now the us president election will be interesting

अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो गए हैं। रविवार देर रात इस बात की घोषणा की है। जो बाइडेन ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स इस बात की घोषणा करते हुए लिखा है कि पिछले साढ़े तीन साल में उनके शासनकाल...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति Joe Biden नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर हो गए हैं। रविवार देर रात इस बात की घोषणा की है। Joe Biden ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स इस बात की घोषणा करते हुए लिखा है कि पिछले साढ़े तीन साल में उनके शासनकाल में अमेरिका ने बहुत तरक्की की है। आज हम दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था हैं। हमने अमेरिका के विकास के लिए ऐतिहासिक स्तर पर निवेश किया है। बाइडेन के चुनाव मैदान से हटते ही अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। Biden ने साथ ही लिखा कि उनका दोबारा चुनाव मैदान में रहना उनकी Democratic Party और अमेरिका के भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। मैं इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर राष्ट्र के नाम संबोधन में अन्य बातों का खुलासा करूंगा।
PunjabKesari
गौरतलब है कि Joe Biden के स्वास्थ्य और आयु को देखते हुए Democratic Party के भीतर ही उनपर राष्ट्रपति चुनाव से हटने का दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन बुजुर्ग Joe Biden मैदान ना छोड़ने की जिद पर अड़े हुए थे। इस बीच पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले के बाद चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में उन्हें भारी बढ़त मिली रही थी। अमेरिका का मीडिया यह मान रहा था कि यह मुकाबला Donald Trump और बाइडेन की बीच होता है तो यह चुनाव एक तरफा हो जाएगा।

टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने भी खुले तौर पर Donald Trump के समर्थन की घोषणा की थी। इस बीच अमेरिका के बड़े कारोबारियो ने Joe Biden के मैदान में रहने की स्थिति में उनकी Democratic Party को चंदा देने से मना कर दिया था। अमेरिका में हो रहे चौतरफा विरोध के कारण आखिर Joe Biden को मैदान से हटना पड़ा है। फिलहाल Donald Trump के सामने Joe Biden की जगह कौन सा उम्मीदवार आएगा। इसकी घोषणा अभी नहीं की गई है। लेकिन उनके मैदान में हटने के बाद अब अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है।

ओबामा और नेंसी पेलोसी ने भी Biden की उम्मीदवारी का किया था विरोध
बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने भी Biden के खिलाफ अपनी राय व्यक्त की थी। इससे नैतिक रूप से Biden को अपनी उम्मीदवारी से पीछे हटने का दबाव और बढ़ गया था। पेलोसी ने तो यहां तक कह दिया कि Biden Trump को हरा नहीं पाएंगे। उनके इस बयान के बाद बवाल और बढ़ गया। ओबामा ने President Joe Biden की उम्मीदवारी के बारे में Democratic Party के नेताओं के समक्ष निजी तौर पर चिंता व्यक्त की थी। वहीं, प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने Biden (81) को निजी तौर पर आगाह किया है कि यदि वह उम्मीदवारी की दौड़ से पीछे नहीं हटते हैं तो Democratic Party सदन में नियंत्रण हासिल करने की क्षमता खो सकती है। मामले से वाकिफ सूत्रों के अनुसार, पेलोसी ने Biden से यह भी कहा है कि वह Republican Party के उम्मीदवार Donald Trump को शायद नहीं हरा सकते। 

Presidential candidates की दौड़ से हटने के बाद Joe Biden ने भारतीय मूल की Vice President Kamala Harris को Presidential candidates बनाने के लिए अपने समर्थन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये समय एक साथ आकर Trump को हराने का है। President Joe Biden ने कहा कि अब एक साथ आने का समय आ गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!