Forbes रिपोर्ट: Pakistan का कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर, सबसे सुरक्षित है ये City

Edited By Tanuja,Updated: 27 Jul, 2024 01:51 PM

karachi ranked  second riskiest  city for tourists forbes report

फोर्ब्स एडवाइजर लिस्ट की रिपोर्ट ने  एक बार फिर पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर...

Islamabad: फोर्ब्स एडवाइजर (Forbes) लिस्ट की रिपोर्ट ने  एक बार फिर पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक कराची दुनिया का दूसरा सबसे खतरनाक शहर है। कराची को 100 में से 93.12 रेटिंग के साथ पर्यटकों के लिए दुनिया का दूसरा सबसे जोखिम भरा शहर माना गया है।यानी कराची में अपराध, हिंसा, आतंकवादी खतरे,  प्राकृतिक आपदाओं का डर काफी ज्यादा है।

PunjabKesari

बता दें कि महंगाई और आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में लूटपाट और गोलीबारी का घटना आम है। कई रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं, जिसमें बताया गया है कि कराची रहने लायक शहर नहीं है।  वहीं लिस्ट में वेनेजुएला के काराकास को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना गया है।  ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को पाकिस्तान में कराची के रक्षा क्षेत्र में दो समूहों के बीच एक-दूसरे पर गोलीबारी के बाद पांच लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, लिस्ट में वेनेजुएला के काराकास को दुनिया का सबसे खतरनाक शहर माना गया है। इसे 100 में 100 स्कोर दिया गया है। म्यांमार का यांगून तीसरा सबसे खतरनाक शहर है।

PunjabKesari

रिपोर्ट में दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर को लेकर भी जानकारी दी  गई है। दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों में सिंगापुर है। सिंगापुर को 100 में से शून्य अंक मिले हैं। इसे इसकी सुरक्षा, न्यूनतम प्राकृतिक आपदा जोखिम और उत्कृष्ट स्वास्थ्य देखभाल और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की वजह से रैंकिंग मिली है। जापान का टोक्यो शहर दुनिया का दूसरा सबसे सुरक्षित शहर है। वहीं कनाडा का टोरंटो शहर तीसरा सबसे सुरक्षित शहर है। 
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!