सनकी किम जोंग ने दिया पॉटी बटोरने का आदेश, लोग परेशान...कहा- अपनी पॉटी इकट्ठा करो और सुखा कर दो

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 30 Jun, 2024 03:23 PM

kim jong gave the order to collect the potty people got worried

त्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। किम जोंग फिर अपने अजीबो...

North Korea News: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। किम जोंग फिर अपने अजीबो गरीब आदेश के लिए चर्चा में है। उन्होंने खाद संकट दूर करने के लिए किम जोंग खाद फैक्ट्रियों में 10 किलो सूखा मल जमा कराने का आदेश दिया है। यह काम देश के सभी नागरिकों को करना होगा। बताया जा रहा है कि नॉर्थ कोरिया खाद के संकट से जूझ रहा है, ऐसे में किम जोंग ने पॉटी बटोरने का आदेश दिया है। 
PunjabKesari
सनकी किम जोंग ने उत्तर कोरियाई लोगों को अपना मल इकट्ठा करने को कहा है, ताकि फसलों के लिए खाद की कमी पूरा की जा सके। तानाशाह चाहता है कि हर नागरिक 10 किलोग्राम मल इकट्ठा करके करीबी खाद की फैक्टरी को दे। किम जोंग का यह आदेश तब आया है, जब कुछ दिनों पहले उत्तर कोरिया की ओर से मल से भरे गुब्बारे दक्षिण कोरिया में भेजे जा रहे थे। उत्तर कोरिया के लोग तानाशाह के इस आदेश से परेशान है। क्योंकि आमतौर पर इस तरह का आदेश सर्दियों में दिया जाता है।
PunjabKesari
पैसा जमा करके मल सुखाने से बच सकते हैं
बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया में आयात किए गए खाद की कमी है और किम जों उन की कृषि प्रथम पहल है, जिसके लिए गर्मी में मल का संग्रह शुरू किया गया है। हालांकि उत्तर कोरिया के लोग जो ऐसा नहीं करना चाहते वह कुछ पैसे खर्च कर इससे बच सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रयांगगांग प्रांत के एक निवासी ने कहा कि मल इकट्ठा करने से बचने के लिए 5000 वॉन लगभग 500 रुपए देने पड़ेंगे, जो कई गरीब स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी रकम है।
PunjabKesari
मानव मल सुखाने का दिया गया आदेश 
इसके साथ ही लोगों को स्थानीय स्तर पर पार्टी मीटिंग में मानव अपशिष्ट सुखाने का आदेश दे दिया गया है। तानाशाह का ये आदेश सुनकर लोग परेशान हैं। लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की कि यह पहली बार है, जब गर्मियों में उन्हें ऐसा करने को कहा जा रहा है। इस मौसम में गंदगी और मक्खियां होती हैं। वहीं कई लोगों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि जो लोग एक घर में रहते हैं वह ऐसा कर सकते हैं। लेकिन अपार्टमेंट में रहने वाले लोग क्या करेंगे?


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!