Boeing में फिर हादसाः अचानक 27000 फुट नीचे आ गया विमान, 17 घायल व कई यात्रियों के कान से बहने लगा खून (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 25 Jun, 2024 03:13 PM

korean air flight bound for taiwan plummets 7600 metres

एक बार फिर  बोइंग विमान में हुए हादसे ने सवाल खड़े कर दिए हैं।  बोइंग की फ्लाइट KE189 उड़ान भरने के कुछ देर बाद अचानक करीब ....

इंटरनेशनल डेस्कः एक बार फिर बोइंग विमान में हुए हादसे ने सवाल खड़े कर दिए हैं।  बोइंग की फ्लाइट KE189 उड़ान भरने के कुछ देर बाद अचानक करीब   27000 फुट नीचे आ गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।  दक्षिण कोरिया से ताइवान जाने वाली फ्लाइट में इस दौरान  कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कईयों के कान से खून तक बहने लगा । ब्रिटिश मीडिया हाउस इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी  और उड़ान के 50 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण फ्लाइट 15 मिनट में ही 26,900 फीट नीचे आ गई। उस समय यह दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के ऊपर थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chen Yi Ling (@nancy10in)

तब विमान के प्रेशर सिस्टम ने तकनीकी खराबी का सिग्नल दिया, जिसके बाद फ्लाइट को टेकऑफ की लोकेशन इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। फ्लाइट की ऊंचाई अचानक कम होने की वजह से घायल हुए 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें कुछ समय बाद ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं 15 यात्रियों ने कान के परदे में दर्द या हाइपरवेंटिलेशन की शिकायत की। यात्रियों ने बताया कि वे लोग बहुत डर गए थे और विमान में मौजूद बच्चे रोने लगे थे। यात्रियों को डर था कि कहीं फ्लाइट नीचे न गिर जाए। कोरियन एविएशन अथॉरिटी ने फ्लाइट की तकनीकी खराबी का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए है। सभी यात्रियों को 19 घंटे बाद एक दूसरी फ्लाइट से ताइवान के ताइपे पहुंचा गया।

PunjabKesari

इससे पहले सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट 21 मई को म्यांमार के आसमान में एयर टर्बुलेंस में फंस गई थी। फ्लाइट में अचानक लगे झटकों से 73 साल के ब्रिटिश पैसेंजर की मौत हो गई थी। 30 घायल हो गए थे। फ्लाइट लंदन से सिंगापुर जा रही थी। सिंगापुर एयरलाइंस की बोइंग 777-300ER फ्लाइट ने लंदन से भारतीय समय के मुताबिक देर रात 2:45 बजे उड़ान भरी थी। टेकऑफ के 10 घंटे बाद फ्लाइट म्यांमार के एयरस्पेस में 37 हजार फीट पर खराब मौसम की वजह एयर टर्बुलेंस में फंस गई थी। इस दौरान कई झटके लगे। विमान 3 मिनट के अंदर 37 हजार फीट की ऊंचाई से 31 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया था।इसके बाद फ्लाइट को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:15 बजे बैंकॉक डायवर्ट किया गया। यहां के सुवर्नभूमि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट दोपहर 3:40 बजे सिंगापुर लैंड होने वाली थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!