वियतनाम के उत्तरी पर्वतीय इलाके में भूस्खलन,11 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 14 Jul, 2024 12:04 AM

landslide in northern mountainous region of vietnam 11 people died

वियतनाम के उत्तरी प्रांत हा गियांग में शनिवार सुबह भूस्खलन से दबकर एक मिनीबस में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वियतनाम समाचार एजेंसी के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी गई। जब बाक मी जिले में एक सड़क पर...

हनोईः वियतनाम के उत्तरी प्रांत हा गियांग में शनिवार सुबह भूस्खलन से दबकर एक मिनीबस में सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वियतनाम समाचार एजेंसी के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी गई। जब बाक मी जिले में एक सड़क पर भूस्खलन के कारण वाहन फंस गया, तो उसमें सवार सभी लोग मदद के लिए बाहर निकल आए। 

बताया जा रहा है कि मिनीबस में लगभग 16 लोग सवार थे।इसी दौरान ऊपर से हजारों घन मीटर मिट्टी सड़क पर आ गई, जिससे सभी लोग दब गए। राष्ट्रीय जल-मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, जिस क्षेत्र में दुर्घटना हुई, वहां शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 7 बजे तक तक 280-290 मिमी बारिश दर्ज की गई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!