युगांडा में भूस्खलन से कूड़े के पहाड़ ढहे, 18 लोगों की मौत

Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 Aug, 2024 08:55 PM

landslide in uganda collapses garbage mountain killing 18 people

युगांडा की राजधानी में कूड़े का ढेर ढहने की घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। रेड क्रॉस ने यह जानकारी दी।

इंटरनेशनल डेस्क : युगांडा की राजधानी में कूड़े का ढेर ढहने की घटना में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। रेड क्रॉस ने यह जानकारी दी। कंपाला कैपिटल सिटी अथॉरिटी ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार देर रात किटेजी में कूड़े का ढेर ढहने से कम से कम 14 अन्य लोग घायल हो गए। इसमें कहा गया है कि किटेजी लैंडफिल, कांपला के अधिकांश हिस्से से निकलने वाले अपशिष्ट का निपटान स्थल है। ऐसा माना जा रहा है कि भारी बारिश के कारण कूड़े का ढेर ढह गया।

घटना कैसे हुई इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन शहर के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेतरतीब तरीके से कचरे को फेंका गया था, जिसकी वजह से ये ढेर ढह गया।' युगांडा रेड क्रॉस की प्रवक्ता इरेन नाकासीता ने बताया कि रविवार को घटनास्थल से और शव बरामद होने के बाद मृतकों की संख्या 18 हो गई। उन्होंने बताया, “अभियान अभी पूरा नहीं हुआ है।

बारिश के कारण बचाव दलों के कचरे के ढेर को खोदने के प्रयासों में बाधा आ रही है।” किटेजी लैंडफिल शहर के पिछले इलाके में स्थित एक खड़ी ढलान पर स्थित है, जहां प्लास्टिक कचरा इकट्ठा करने वाली महिलाएं और बच्चे अक्सर काम के लिए जमा होते हैं। लैंडफिल वाली जगह के करीब कुछ घर भी बने हुए हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!