चीन के लापता रहे पूर्व रक्षा मंत्री कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित

Edited By Tanuja,Updated: 27 Jun, 2024 06:35 PM

li shangfu former chinese defence minister expelled from cpc

चीन का शीजिनपिंग सरकार में  चल रही आंतरिक कलह  जग जाहिर हो चुकी है। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों को...

बीजिंगः चीन का शीजिनपिंग सरकार में  चल रही आंतरिक कलह  जग जाहिर हो चुकी है। चीन के पूर्व रक्षा मंत्री ली शांगफू को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ' ने बृहस्पतिवार को यह खबर दी। ली लगभग दो महीने तक सार्वजनिक रूप से लापता रहे थे, जिसके बाद अक्टूबर 2023 में उन्हें रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया था। शांगफू पर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में जांच चल रही है। 

PunjabKesari

कम्युनिस्ट पार्टी से भ्रष्टाचार समेत कई अन्य गंभीर आरोपों के चलते उन्हें  निष्कासित किया  है। माना  जा रहा है कि ली शांगफू पर मुकदमा चलेगा और उन्हें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ली ने सैन्य और पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया है।उन्होंने रिश्वत लेकर और पक्षपात करके खुद को फायदा पहुंचाने की कोशिश की। मंत्रालय ने कहा कि ली शांगफू ने खुद को समृद्ध बनाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!