Edited By Tanuja,Updated: 05 Feb, 2025 05:18 PM
एक नई और चौंकाने वाली भविष्यवाणी ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। मशहूर भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे का दावा है कि 2025 में मानव-पशु हाइब्रिड भ्रूण वास्तविकता बन सकते हैं जिससे ...
International Desk: एक नई और चौंकाने वाली भविष्यवाणी ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। मशहूर भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे का दावा है कि 2025 में मानव-पशु हाइब्रिड भ्रूण वास्तविकता बन सकते हैं जिससे सामाजिक और नैतिक संकट खड़ा हो सकता है। ब्रिटिश समाचार पत्र *डेली स्टार के मुताबिक, एथोस का कहना है कि जापान सरकार ने 2019 में 'मानव-पशु हाइब्रिड भ्रूण' पर शोध की अनुमति दी थी । अब उनका दावा है कि इस साल यह प्रयोग हकीकत में बदल सकता है , जिससे दुनिया एक नए नैतिक और सामाजिक संकट में फंस सकती है।
एथोस सैलोमे का मानना है कि इस बदलाव के दो बड़े प्रभाव हो सकते हैं:
- सामान्य इंसानों से श्रेष्ठ होंगे हाइब्रिड मानव
- आनुवंशिक रूप से मॉडिफाइड इंसान अधिक ताकतवर और बुद्धिमान होंगे, जिससे समाज में भारी असमानता पैदा होगी।
- अमीर देशों और कंपनियों को मिलेगा फायदा।
- विकसित देश और मल्टीनेशनल कंपनियां इस तकनीक का इस्तेमाल करके एक 'जेनेटिक एलीट वर्ग' तैयार कर सकती हैं।
- आम लोगों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।
अगर यह भविष्यवाणी सच साबित होती है, तो यह मानवता के लिए एक बड़ी वैज्ञानिक और नैतिक चुनौती होगी। क्या सरकारें इसे रोकने के लिए कोई कदम उठाएंगी, या फिर दुनिया एक ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रही है जहां इंसान और हाइब्रिड अलग-अलग वर्गों में बंट जाएंगे?
कौन हैं एथोस सैलोमे?
एथोस सैलोमे को "जिंदा नास्त्रेदमस" भी कहा जाता है, का दावा है कि उन्होंने कोविड-19 महामारी, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसी कई बड़ी घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। अब उनकी नई भविष्यवाणी ने वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को चिंता में डाल दिया है।