Breaking




उग्रवादियों का बड़ा हमला, 32 सैनिक ढेर, 40 से ज्यादा घायल

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 01 Apr, 2025 07:47 AM

major attack by militants 32 soldiers killed

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज़ादी की मांग कर रहे बलूच उग्रवादियों ने सेना पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए। बलूच राजी आजोई संगर (BRAS) नामक संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आज़ादी की मांग कर रहे बलूच उग्रवादियों ने सेना पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 32 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए। बलूच राजी आजोई संगर (BRAS) नामक संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। बलूच राजी आजोई संगर (BRAS) ने पिछले 24 घंटे में 72 हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए दावा किया कि उनके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना की 14 गाड़ियों को भी नष्ट कर दिया है। इस हमले के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना को बड़ा झटका लगा है।

बलूचिस्तान में बढ़ रहा उग्रवाद, सरकार के खिलाफ गुस्सा चरम पर

बलूचिस्तान में मानवाधिकार कार्यकर्ता महंरग बलोच की गिरफ्तारी के बाद से ही हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बलूच स्वतंत्रता समर्थक गुट पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। बलूच लोगों की आज़ादी की मांग को दबाने के लिए पाकिस्तान सेना लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसका विरोध तेज़ होता जा रहा है।
बलूच नागरिक क्वेटा तक लॉन्ग मार्च निकाल रहे हैं, लेकिन प्रशासन इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके बावजूद, बलूच उग्रवादी अब ‘करो या मरो’ की रणनीति पर उतर आए हैं और सीधे पाकिस्तानी सेना को निशाना बना रहे हैं।
बलूच उग्रवादियों ने इन हमलों में पाकिस्तानी सेना की 14 गाड़ियों को नष्ट करने का दावा किया है। पाकिस्तानी सेना पर यह हमला अब तक के सबसे घातक हमलों में से एक माना जा रहा है।

40 से ज्यादा सैनिक घायल, कई की हालत गंभीर

हमलों में 40 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न सैन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।  पाकिस्तानी सेना ने अभी तक इस हमले को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक, सेना ने बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

बलूचिस्तान में बढ़ता असंतोष

बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से स्वतंत्रता की मांग करता आ रहा है। यहां के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार उनके प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रही है और स्थानीय लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दे रही।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!