लड़की का चेहरा चबा गया 53 साल का शख्स, लगे 50 टांके

Edited By Parminder Kaur,Updated: 21 Oct, 2024 02:52 PM

man bites girl face travel in bus 50 stitches

ब्रिटेन से बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बस में सफर के दौरान एक 53 साल के आदमी ने लड़की के चेहरे पर काट लिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी और लड़की जैसे ही बस से उतरने लगी तो आदमी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के...

इंटरनेशनल डेस्क. ब्रिटेन से बेहद चौंका देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बस में सफर के दौरान एक 53 साल के आदमी ने लड़की के चेहरे पर काट लिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी और लड़की जैसे ही बस से उतरने लगी तो आदमी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने लड़की के चेहरे को करीब 5 मिनट तक काटा। इस हमले में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई। हादसे के बाद उसे हाॅस्पिटल भर्ती कराया गया, जहां उसकी चोटें देखकर डाॅक्टर भी सहम गए। लड़की के चेहरे पर 50 टांके लगे।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमला बड़ा ही खतरनाक था। उन्होंने आज तक ऐसा हमला नहीं देखा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला पिछले साल का है, जब 53 साल के डेरेन टेलर की बस में सफर के दौरान 19 साल की किशोरी एला और उसके साथियों के साथ बहस हो गई, जब लड़की स्टाॅप से उतर रही थी, तो डेरेन ने हमला कर दिया। आरोपी कुत्ते की तरह लड़की के चेहरे पर काटना शुरू कर दिया। करीब 5 मिनट तक आरोपी लड़की के चेहरे और नाक पर काटता रहा।

नशे में था आरोपी

इस हमले में 19 साल की एला गंभीर रूप से घायल हो गई। वह अपने दोस्तों के बीच बचाव के कारण ही बाद में छूट पाई। हमले में एला के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। डॉक्टरों को एला के चेहरे पर 50 टांके लगाने पड़े। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे में था। कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए 6 साल 9 महीने की सजा सुनाई है। यह मामला पूरे समुदाय में चर्चा का विषय बन गया है और लोगों में डर का माहौल है।

घर से निकलने से भी डरती है पीड़िता

इस मामले की जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने कहा कि टेलर ने एला को जो नुकसान पहुंचाया, वह उनके करियर की सबसे गंभीर चोटों में से एक है। एला ने बताया कि आरोपी उसे जानवरों की तरह काट रहा था। हमले के बाद जब उसने पहली बार अपना चेहरा देखा, तो वह कई महीनों तक खुद को आईने में नहीं देख पाई। अब एला को घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है। इस घटना ने उसके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है और वह मानसिक रूप से भी प्रभावित है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!