50 से ज्यादा कुत्तों ने एक साथ महिला पर किया हमला, नोच-नोच कर मार डाला

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 Mar, 2025 05:10 PM

more than 50 dogs attacked a woman together

अमेरिका के कोलोराडो की एक महिला के कुछ पालतू कुत्तों ने उसकी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उनकी जान ले ली, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

नेशनल डेस्क: अमेरिका के कोलोराडो की एक महिला के कुछ पालतू कुत्तों ने उसकी 76 वर्षीय मां पर हमला कर उनकी जान ले ली, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुएब्लो काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार, जेसिका हॉफ (47) को उसकी मां लावोन हॉफ की फरवरी में हुई मौत के सिलसिले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। लावोन ‘डिमेंशिया' से पीड़ित थीं और उन्हें 24 घंटे देखभाल की जरूरत थी। ‘डिमेंशिया' एक मानसिक रोग है, जिसमें याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता कमजोर हो जाती है।

शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, जेसिका हॉफ तीन फरवरी को अपनी मां को कोलोराडो सिटी स्थित घर में अकेला छोड़कर बाहर गई थी। उसी दिन बाद में पुलिस अधिकारियों को लावोन हॉफ घर में बेहोश मिलीं और कई कुत्ते उसके आसपास घूमते हुए देखे गए। इसके अलावा, लगभग दो दर्जन अन्य कुत्ते और पिंजरे में बंद सात पक्षी भी घर में मौजूद थे। जेसिका हॉफ के स्वामित्व वाले एक घर और एक अन्य संपत्ति की तलाशी लेने पर कुल 54 कुत्ते मिले, जिनमें से कई बीमार और बेहद खराब स्थिति में थे।

कुत्तों और पक्षियों को अस्वच्छ परिस्थितियों में पाए जाने के बाद पशु नियंत्रण विभाग ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया है। जेसिका हॉफ को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अदालती रिकार्ड के अनुसार, अभियोजन पक्ष ने अभी तक उनके खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप दाखिल नहीं किए हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!