mahakumb

Morocco में बड़ा हादसा: 80 प्रवासियों को Spain ले जा रही नाव पलटी, 40 पाकिस्तानियों की मौत

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 17 Jan, 2025 10:32 AM

morocco a boat carrying 80 migrants to spain capsized 40 pakistanis died

मोरक्को के पास एक नाव पलटने से 80 प्रवासी डूब गए जिनमें से 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। यह नाव स्पेन जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों को ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई और 50 से ज्यादा लोगों के डूबने की...

इंटरनेशनल डेस्क। मोरक्को के पास एक नाव पलटने से 80 प्रवासी डूब गए जिनमें से 40 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। यह नाव स्पेन जाने की कोशिश कर रहे प्रवासियों को ले जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार को हुई और 50 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी

➤ नाव मॉरिटेनिया से 86 प्रवासियों को लेकर रवाना हुई थी जिसमें 66 पाकिस्तानियों के होने की जानकारी मिली है।
➤ मोरक्को के अधिकारियों ने एक दिन पहले इस नाव से 36 लोगों को बचाया था।
➤ वॉकिंग बॉर्डर्स एक प्रवासी अधिकार समूह ने बताया कि डूबने वालों में से 44 पाकिस्तान के थे।

 

यह भी पढ़ें: Indian Railways ने शुरू की 10 नई ट्रेनें अब बिना रिजर्वेशन के करें यात्रा! यहां देखें पूरा रूट!

 

पाकिस्तान का बयान

पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने इस हादसे पर एक बयान जारी किया और कहा कि मोरक्को में उनका दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और बचाव कार्यों में सहायता कर रहा है। इसके साथ ही पाकिस्तानी दूतावास ने एक टीम भेजी है जो प्रभावित नागरिकों को सहायता प्रदान करेगी।

बयान में कहा गया, “मोरक्को के दखला बंदरगाह के पास यह घटना हुई जिसमें कई पाकिस्तानी नागरिकों सहित अन्य लोग भी सवार थे। बचाव कार्य जारी है और हम जल्द ही मदद पहुंचा रहे हैं।”

 

यह भी पढ़ें: बर्फ की सफेद चादर से ढकी Kashmir घाटी, ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का बयान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और इसे "बहुत परेशान करने वाली खबर" बताया। उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए बड़ा सदमा है जिसमें कई पाकिस्तानियों की मौत हो गई।"

वहीं प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्रालय को मोरक्को में लापता लोगों का पता लगाने जीवित बचने वालों की मदद करने और हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को वापस लाने के लिए स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही उन्होंने मानव तस्करों और एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया जो निर्दोष नागरिकों को इस खतरनाक यात्रा के लिए उकसाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Share Market Opening Bell: सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लुढ़का शेयर बाजार

 

 

इस हादसे पर मानव तस्करी के मुद्दे पर उठे सवाल

यह घटना एक बार फिर मानव तस्करी के मुद्दे को उजागर करती है। प्रवासियों को बेहतर जीवन की तलाश में यह खतरनाक रास्ता अपनाने के लिए मजबूर किया जाता है जिसके परिणामस्वरूप ऐसी भयावह घटनाएं घटित होती हैं।

मोरक्को और अन्य देशों में मानव तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!