Breaking




गाजा में कंडोम बांटने के लिए बाइडेन सरकार का 5 करोड़ डॉलर का फंड, मस्क ने रोका

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 29 Jan, 2025 02:03 PM

musk stops biden government s 50 million fund to distribute condoms in gaza

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में कंडोम बांटने के लिए 5 करोड़ डॉलर की राशि मंजूर की थी। लेकिन इस फंड को रोकने में एलॉन मस्क का बड़ा हाथ है। यह विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है।जो बाइडेन प्रशासन ने गाजा पट्टी में कंडोम...

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में कंडोम बांटने के लिए 5 करोड़ डॉलर की राशि मंजूर की थी। लेकिन इस फंड को रोकने में एलॉन मस्क का बड़ा हाथ है। यह विवाद अब दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया है।जो बाइडेन प्रशासन ने गाजा पट्टी में कंडोम वितरण प्रोग्राम के लिए भारी मात्रा में धन देने की योजना बनाई थी। कुल 5 करोड़ डॉलर की यह राशि, जिससे कंडोम की आपूर्ति की जानी थी, को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के माध्यम से गाजा भेजा जाना था। इस फंड में से 3.7 करोड़ डॉलर को WHO को दिया जाना था।यह कदम बाइडेन प्रशासन ने गाजा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया था, लेकिन इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव, कैरोलिन लेविट ने इस बारे में जानकारी दी।

एलॉन मस्क का बड़ा कदम

एलॉन मस्क की अगुवाई में डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशियंसी (DOGE) और ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट (OMB) ने रिकॉर्ड्स खंगालने पर यह पाया कि बाइडेन प्रशासन ने यह फंड मंजूर किया था। मस्क की टीम ने इस कदम को करदाताओं के पैसे की बर्बादी मानते हुए इस पर रोक लगाने की कोशिश की।

मस्क ने इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हुए हमास द्वारा कंडोम का इस्तेमाल हथियार के रूप में किए जाने के बारे में भी एक रिपोर्ट शेयर की। रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने कंडोम में गैस भरकर इन्हें इजरायल की तरफ छोड़ा था। मस्क ने इसे लेकर तंज कसते हुए ट्वीट किया, "क्या कोई मुझे यह समझा सकता है कि सभी कंडोम Magnum साइज के ही क्यों ऑर्डर किए गए हैं?"

क्या है DOGE और इसका क्या मतलब है?

DOGE का नाम डोजेकॉइन (Dogecoin) क्रिप्टोकरेंसी से लिया गया है, जिसे 2013 में Billy Markus और Jackson Palmer ने बनाया था। यह एक मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी है, जिसका लोगो एक शिबा इनू कुत्ता है। एलॉन मस्क ने डोजेकॉइन के प्रचार में अहम भूमिका निभाई है, और इसने 2021 में जबरदस्त चर्चा बटोरी। DOGE के जरिए ही मस्क ने बाइडेन प्रशासन के इस फैसले को उजागर किया।

क्या यह सरकार की नई नीति है?

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि अगर वह चुनाव जीतते हैं, तो सरकार में बड़े बदलाव करेंगे। ट्रंप ने इस बदलाव के लिए अपनी टीम में एलॉन मस्क और विवेक रामास्वामी को शामिल किया था। उनके एजेंडे में कई ऐसे कदम शामिल थे, जिन्हें इस प्रकार के विवादों के माध्यम से अमलीजामा पहनाने की कोशिश की जा रही है।

 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!