Breaking




पति के सामने पत्नी को Beautiful कहना डाॅक्टर को पड़ा भारी, चेकअप के दौरान कहा आपकी स्कीन...

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Sep, 2021 03:28 PM

muslim husband beats up dermatologist

रूस के साइबेरिया में एक पति द्वारा डाॅक्टर को पीटने का मामला सामने आया है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के स्थानीय डॉक्टर के पास एक महिला स्किन की समस्या लेकर आई। नियमों के मुताबिक, महिला ने पहले फार्म भरा और अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान महिला...

साइबेरिया- रूस के साइबेरिया में एक पति द्वारा डाॅक्टर को पीटने का मामला सामने आया है।  एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के स्थानीय डॉक्टर के पास एक महिला स्किन की समस्या लेकर आई। नियमों के मुताबिक, महिला ने पहले फार्म भरा और अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान महिला का पति भी महिला के साथ था। जब महिला की बारी आई तो वह अंदर डॉक्टर से मिलने गई। डॉक्टर ने उससे बीमारी पूछी और उसकी बात सुनने लगा।
 

डाॅक्टर ने पेशेंट से कहा, आपकी स्किन तो बहुत अच्छी है
ठीक इसी दौरान जब डॉक्टर महिला की जांच कर रहा था तभी उसके मुंह से निकल गया कि आपकी स्किन तो बहुत अच्छी है। इतना सुनकर महिला तो चुप रही लेकिन महिला के पति को यह बात इतनी हजम नहीं हुई और उसे गुस्सा आ गया। महिला के पति ने पहले तो डॉक्टर को बुरा-भला कहा इसके बाद उसने डॉक्टर को मारना शुरू कर दिया। डॉक्टर को उसके कुर्सी और मेज के ऊपर महिला के पति ने बुरी तरह पीटा।
 

हड्डियां-पसलियां टूटने की नौबत आ गई
पति ने डाॅक्टर को इतना पीटा कि उसकी हड्डियां-पसलियां टूटने की नौबत आ गई। आखिरकार किसी तरह लोगों ने उसको पकड़ा और डॉक्टर जान छुड़ाकर दूसरी तरफ भागा। डॉक्टर के सिर और चेहरे पर काफी चोट आ गई थी। इसके बाद डॉक्टर और उसके स्टाफ ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
 

डॉक्टर ने मेडिकल जांच के दौरान मुस्लिम लॉ का पालन नहीं किया
डॉक्टर व्लादिमीर ने बताया कि उन्होंने जांच के बाद सिर्फ इतना कहा कि आपकी त्वचा अच्छी है लेकिन इसे गलत समझा गया। वहीं महिला और उसके पति ने आरोप लगाते हुए कहा कि डॉक्टर ने मेडिकल जांच के दौरान मुस्लिम लॉ का पालन नहीं किया। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!