सनकी किंग ने "दुश्मन" के लिए बदला संविधान, पहली बार Constitution में द. कोरिया को बताया ‘शत्रु राष्ट्र'

Edited By Tanuja,Updated: 17 Oct, 2024 12:32 PM

n korea constitution defines s korea as hostile state for first time

उत्तर कोरिया का सनकी किंग किम जोंग उन अपनी जिद्द और सनक पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसकी एक मिसाल...

International Desk:  उत्तर कोरिया का सनकी किंग किम जोंग उन अपनी जिद्द और सनक पूरी करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसकी एक मिसाल यह भी है कि उसने दुश्मन की खातिर अपने संविधान तक में बदलाव कर डाला है। उत्तर कोरिया ने हाल में संशोधित  संविधान में दक्षिण कोरिया को पहली बार ‘‘शत्रु राष्ट्र'' के रूप में परिभाषित किया है। उत्तर कोरिया ने इस बात की पुष्टि की है। उत्तर कोरिया की संसद ने देश के संविधान में परिवर्तन करने के लिए पिछले सप्ताह दो दिन तक बैठक की थी, लेकिन सरकारी मीडिया ने इस सत्र के बारे में तत्काल अधिक विवरण उपलब्ध नहीं कराया था।

 

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने जनवरी में दक्षिण कोरिया को देश का मुख्य शत्रु घोषित करने, शांतिपूर्ण कोरियाई एकीकरण के लक्ष्य को समाप्त करने तथा उत्तर कोरिया की संप्रभुता एवं क्षेत्र को परिभाषित करने के लिए संविधान में बदलाव का आह्वान किया था। हाल में उत्तर कोरिया ने उन सड़कों और रेल संपर्क सुविधाओं को ध्वस्त कर दिया जो अब उपयोग में नहीं हैं और जो कभी उत्तर कोरिया को दक्षिण कोरिया से जोड़ती थीं। आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी' (केसीएनए) ने इन्हें ध्वस्त किए जाने के संबंध में बृहस्पतिवार को कहा कि संविधान दक्षिण कोरिया को एक शत्रु राष्ट्र के रूप में स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। केसीएनए ने संवैधानिक बदलाव के बारे में कोई और विवरण नहीं दिया।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!