NASA के पास नहीं पैसे; चंद्रमा पर लैंडर भेजने का मिशन किया रद्द, अन्य परियोजनाएं भी खतरे में

Edited By Tanuja,Updated: 18 Jul, 2024 02:29 PM

nasa cancels its moon rover mission citing cost overruns

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने धन की कमी की वजह से चंद्रमा पर लैंडर भेजने का मिशन रद्द कर दिया है। नासा का कहना है कि उसे लागत...

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने धन की कमी की वजह से चंद्रमा पर लैंडर भेजने का मिशन रद्द कर दिया है। नासा का कहना है कि उसे लागत में वृद्धि और प्रक्षेपण में देरी होने के कारण, पानी की खोज के लिए चंद्रमा पर रोवर भेजने के मिशन रद्द करना पड़ा  है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को कहा कि ‘वाइपर' रोवर को ‘एस्ट्रोबोटिक टेक्नोलॉजी' द्वारा उपलब्ध कराए गए एक लैंडर के जरिये 2023 के अंत तक प्रक्षेपित किया जाना था लेकिन अतिरिक्त परीक्षण और लागत बढ़ने के कारण इस मिशन में देरी होती रही जिससे अन्य परियोजनाओं पर खतरा मंडराने लगा है।

PunjabKesari

नासा ने बताया कि रोवर का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर खोजबीन करना था। इसके विकास पर अभी तक करीब 45 करोड़ डॉलर खर्च किए जा चुके हैं। अपोलो 11 मिशन की 55वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले यह घोषणा की गयी है। अपोलो 11 नील आर्मस्ट्रांग और बज आल्ड्रिन को लेकर 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर पहुंचा था। नासा ने बताया कि उसकी योजना अन्य परियोजनाओं के जरिए चंद्रमा पर बर्फ की मौजूदगी का अध्ययन करना है। एस्ट्रोबोटिक की अब भी अगले साल के अंत तक अपने ग्रिफिन चंद्रमा लैंडर को प्रक्षेपित करने की योजना है।

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!