नेपाल में बारिश को लेकर नया अलर्ट जारी, हिमालयी देश में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 240 लोगों की मौत

Edited By Pardeep,Updated: 02 Oct, 2024 09:55 PM

new alert issued regarding rain in nepal

नेपाल सरकार ने बुधवार को भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे हिमालयी देश में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

काठमांडूः नेपाल सरकार ने बुधवार को भारी बारिश का नया अलर्ट जारी किया। कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं, जिससे हिमालयी देश में 240 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अधिकारियों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है, क्योंकि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को कोशी और बागमती प्रांतों के साथ-साथ काठमांडू घाटी में भारी वर्षा होने की संभावना है। 
PunjabKesari
यह चेतावनी जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दोनों प्रांतों के कुछ हिस्सों में और अधिक भारी बारिश के संभावित खतरों का उल्लेख करने के बाद आयी है। लेखक ने राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए), मुख्य जिला अधिकारियों और स्थानीय सरकारों से आपदाओं के संभावित जोखिम के प्रति सावधान रहने का आग्रह किया। 
PunjabKesari
मंत्रालय ने जनता से भी सतर्क रहने और भारी वर्षा और उसके परिणामों के संभावित जोखिमों को कम करने के लिए तैयार रहने की अपील की। ​​लेखक ने कहा, ‘‘मैंने कोशी और बागमती प्रांत के मुख्य जिला अधिकारियों और आपदा के खतरे वाले प्रांतों में सभी सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।'' 
PunjabKesari
लेखक ने बारिश के चलते होने वाले भूस्खलन और बाढ़ के मरद्देनजर प्रमुख राजमार्गों और सड़कों की स्थिति को देखते हुए यात्रियों से यात्रा करते समय सावधान रहने का आग्रह किया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 13,071 लोगों को बचाया गया है। 
PunjabKesari
बृहस्पतिवार को शुरू हुई वर्षा के चलते रविवार तक कई प्रांतों में व्यापक तबाही हुई है, जिससे हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। शुक्रवार से ही पूर्वी और मध्य नेपाल के बड़े हिस्से जलमग्न हैं। नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस सहित 20,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को खोज, बचाव और राहत वितरण के लिए तैनात किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!