परमाणु बम तैयार कर रहा उत्तर कोरिया, जिम जोंग ने किया प्रतिबंधित परमाणु केंद्र का दौरा, सामने आईं तस्वीरें

Edited By Parminder Kaur,Updated: 13 Sep, 2024 02:05 PM

north korea is preparing a nuclear bomb

उत्तर कोरिया परमाणु बम तैयार कर रहा है। हाल ही में प्रतिबंधित परमाणु केंद्र की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यह केंद्र एक यूरेनियम एनरिचमेंट साइट है, जहां भारी मात्रा में सेंट्रीफ्यूज लगाए गए हैं। सेंट्रीफ्यूज एक विशेष यंत्र होता है, जो परमाणु बम बनाने...

इंटरनेशनल डेस्क. उत्तर कोरिया परमाणु बम तैयार कर रहा है। हाल ही में प्रतिबंधित परमाणु केंद्र की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। यह केंद्र एक यूरेनियम एनरिचमेंट साइट है, जहां भारी मात्रा में सेंट्रीफ्यूज लगाए गए हैं। सेंट्रीफ्यूज एक विशेष यंत्र होता है, जो परमाणु बम बनाने के लिए आवश्यक सामग्री तैयार करता है। हाल ही में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने इस सेंटर का दौरा किया। इसके अलावा जापान के समुद्र में 600 मिलिमीटर के मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण भी किया गया है।

PunjabKesari
किम जोंग उन ने अपने वैज्ञानिकों से कहा है कि देश के परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने के लिए न्यूक्लियर मैटेरियल की मात्रा बढ़ाई जाए। उन्होंने इस साइट के अलावा न्यूक्लियर वेपन इंस्टीट्यूट का भी दौरा किया, जहां उन्होंने वेपन-ग्रेड न्यूक्लियर मैटेरियल तैयार करने के निर्देश दिए। जिस जगह पर किम जोंग उन घूम रहे हैं, वह क्षेत्र संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद द्वारा प्रतिबंधित किया गया है।

जो तस्वीरों सामने आईं हैं, उनमें साफ देखा जा सकता है कि किम जोंग उन सेंट्रीफ्यूज मशीनों के बीच में घूम रहे हैं। ये सेंट्रीफ्यूज मशीनें यूरेनियम को परमाणु बम के लिए आवश्यक सामग्री में बदलती हैं। हालांकि यह खुलासा नहीं हुआ है कि किम जोंग उन कब और किस तारीख को इस साइट पर गए थे, साथ ही यह भी जानकारी नहीं है कि यह साइट देश के किस हिस्से में स्थित है।

PunjabKesari

किम जोंग उन ने सेंट्रीफ्यूज वाली साइट के कर्मचारियों और वैज्ञानिकों को ज्यादा से ज्यादा टैक्टिकल न्यूक्लियर हथियार बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के साथ युद्ध की स्थिति में उत्तर कोरिया की रक्षा के लिए इन हथियारों की जरूरत पड़ सकती है। किम जोंग उन ने आरोप लगाया कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रेड लाइन पार कर दी है और उनके देश को परमाणु हमले का खतरा हो सकता है।

उत्तर कोरिया के पास लगभग 50 परमाणु हथियार हैं। लेकिन उनके पास इतना परमाणु सामग्री मौजूद है कि वे इससे 70 से 90 और परमाणु हथियार बना सकते हैं। उत्तर कोरिया इन हथियारों का इस्तेमाल अपनी इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलों में कर सकता है, जो अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम हैं। इसके अलावा उत्तर कोरिया सबमरीन से लॉन्च होने वाली मिसाइलों पर भी काम कर रहा है, जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है।

क्या होता है एनरिचमेंट

PunjabKesari

एनरिचमेंट एक ऐसी प्रक्रिया है, जिससे प्राकृतिक यूरेनियम को विशेष रूप से उपयोगी बनाने के लिए उसका कंसेंट्रेशन बढ़ाया जाता है। यूरेनियम एक प्राकृतिक रेडियोएक्टिव पदार्थ है। इसे न्यूक्लियर ईंधन बनाने के लिए सामान्य यूरेनियम को एक विशेष प्रक्रिया से गुजारा जाता है, जिससे इसका यूरेनियम-235 आइसोटोप बढ़ जाता है।

इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने बताया कि वियतनाम के योंगबियोन में स्थित न्यूक्लियर एनरिचमेंट सुविधा लगातार काम कर रही है। किम जोंग उन ने भी अपने हथियारों के लिए अधिक मात्रा में यूरेनियम मैटेरियल बनाने के निर्देश दिए हैं। अमेरिका स्थित कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के विशेषज्ञ अंकित पांडा ने कहा कि नए प्रकार के सेंट्रीफ्यूज दिखाते हैं कि उत्तर कोरिया अपनी ईंधन उत्पादन क्षमताओं को आगे बढ़ा रहा है। किम जोंग उन का यह सुझाव है कि उत्तर कोरिया के सामरिक परमाणु हथियारों का डिजाइन मुख्य रूप से यूरेनियम पर निर्भर हो सकता है। उत्तर कोरिया अपने अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार को बढ़ाने में अधिक सक्षम है, जिससे उसकी परमाणु क्षमता और भी मजबूत हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!