पाक सेना का बड़ा एक्शन-पूर्व ISI चीफ फैज हमीद किया गिरफ्तार, कोर्ट मार्शल शुरू

Edited By Tanuja,Updated: 13 Aug, 2024 01:34 PM

pak army held isi ex chief in housing scam court martial initiated

पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने सोमवार को एक अहम कदम उठाते हुए, पूर्व ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को आवास...

Islamabad: पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने सोमवार को एक अहम कदम उठाते हुए, पूर्व ISI प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) फैज हमीद को आवास योजना घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए, टॉप सिटी केस में शिकायतों की जांच के लिए सेना ने एक विस्तृत कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।

 

आईएसपीआर के बयान में कहा गया है कि सेना अधिनियम के तहत लेफ्टिनेंट जनरल हमीद के खिलाफ फील्ड जनरल कोर्ट मार्शल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें सैन्य हिरासत में लिया गया है। फैज हमीद 2019 से 2021 तक  ISI के प्रमुख रहे और उन्हें उस समय बेहद शक्तिशाली माना जाता था। उनकी नियुक्ति के समय सेना ने तत्कालीन आईएसआई प्रमुख और वर्तमान सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को समय से पहले हटा दिया था। इमरान खान ने हमीद की नियुक्ति का विरोध किया था, जो सेना और इमरान खान के बीच तनाव की शुरुआत मानी जाती है।

 

टॉप सिटी केस 2023 में तब चर्चा में आया जब टॉप सिटी के मालिक मोइज़ अहमद खान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फैज हमीद और आईएसआई अधिकारियों पर उनके दफ़्तर और घर पर छापा मारने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ISI अधिकारियों ने उनसे 4 करोड़ रुपये की नकदी और कीमती सामान जब्त किया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को रक्षा मंत्रालय को भेजने का फैसला किया, और सेना ने अप्रैल 2024 में इस मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया। आईएसआई प्रमुख का पद पाकिस्तान की सेना में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसने देश के सुरक्षा और विदेश नीति मामलों में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!