शाही विद्रोह! प्रिंस हैरी ने ब्रिटिश सरकार के फैसले को दी खुली चुनौती

Edited By Tanuja,Updated: 08 Apr, 2025 05:19 PM

prince harry appeals the loss of his uk security detail

प्रिंस हैरी ने सुरक्षा वापस लिये जाने के ब्रिटिश सरकार के फैसले के खिलाफ एक अदालत में अपील की है। हैरी द्वारा राजपरिवार के कार्यकारी सदस्य की भूमिका नहीं निभाने ...

London: प्रिंस हैरी ने सुरक्षा वापस लिये जाने के ब्रिटिश सरकार के फैसले के खिलाफ एक अदालत में अपील की है। हैरी द्वारा राजपरिवार के कार्यकारी सदस्य की भूमिका नहीं निभाने का फैसला लिये जाने और अमेरिका में बसने के बाद फरवरी 2020 में उन्हें सरकार द्वारा प्रदत्त सुरक्षा वापस ले ली गई थी। हैरी को ‘ड्यूक ऑफ ससेक्स' की उपाधि मिली हुई थी। हैरी सरकार के फैसले को बरकरार रखने के अधीनस्थ न्यायालय के फैसले को चुनौती देने के लिए मंगलवार को लंदन की अपीलीय अदालत पहुंचे।


ये भी पढ़ेंः-  होने वाला ससुर निकला..., मंगेतर के बाप को देखते ही उड़े लड़की के होश !

पिछले वर्ष उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने फैसला सुनाया था कि हैरी को आवश्यकतानुसार ‘विशेष' सुरक्षा प्रदान करने का सरकार का फैसला गैरकानूनी, तर्कहीन या अनुचित नहीं था। हैरी ने दावा किया था कि सोशल मीडिया और मीडिया द्वारा लगातार उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जिस कारण उन्हें और उनकी पत्नी मेगन को अपने देश लौटने पर शत्रुतापूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ता है और इससे उन्हें खतरा है।

ये भी पढ़ेंः-   NATO में भूचाल: ट्रम्प प्रशासन ने शीर्ष अमेरिकी एडमिरल को हटाया

राजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे 40 वर्षीय हैरी ने सरकार और मीडिया के खिलाफ अदालत का रुख कर शाही परिवार की परंपरा को तोड़ा है। हैरी इस मामले से जुड़ा एक अदालती मुकदमा भी हार चुके हैं, जिसमें उन्होंने ब्रिटेन में रहने के दौरान पुलिसकर्मियों को निजी तौर पर भुगतान करने की अनुमति मांगी थी। एक न्यायाधीश ने हैरी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था और सरकारी वकील ने दलील दी थी पुलिस अधिकारियों को ‘धनी लोगों के निजी अंगरक्षक' के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 

 ये भी पढ़ेंः- ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, 11 देशों की खाद्य सहायता पर रोक
 

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!