Breaking




मानवता की मिसाल बने प्रिंस हैरी, युद्ध पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे यूक्रेन, बोले- "हम आपके साथ" (Video)

Edited By Tanuja,Updated: 12 Apr, 2025 12:00 PM

prince harry meets war victims in surprise visit to ukraine

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंचे और वहां उन्होंने रूस के साथ जारी युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी....

London:  ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के छोटे बेटे युवराज हैरी अचानक यूक्रेन पहुंचे और वहां उन्होंने रूस के साथ जारी युद्ध के पीड़ितों से मुलाकात की। एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। हैरी ने बृहस्पतिवार को लवीव में ऑर्थोपेडिक क्लीनिक ‘सुपरह्यूमन्स सेंटर' का दौरा किया जहां घायल सैन्य कर्मियों और नागरिकों का इलाज किया जाता है। युवराज हैरी की यात्रा का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि युद्ध के बीच लोगों की शीर्ष-स्तरीय सेवाएं मिलें। इस केंद्र में कृत्रिम अंग, पुनर्निर्माण सर्जरी और मनोवैज्ञानिक सहायता निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। ]

 

युवराज हैरी की पश्चिमी यूक्रेन की यात्रा के संबंध में जानकारी तब दी गई जब वह वहां से रवाना हो गए। ब्रिटिश सेना में 10 साल सेवाएं देने वाले हैरी ने घायल सैनिकों की मदद को अपना प्रमुख कार्यक्षेत्र बनाया है। उन्होंने 2014 में ‘इनविक्टस गेम्स' की स्थापना की ताकि घायल सैनिकों को पैरालिंपिक जैसे खेल आयोजनों में प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिल सके।

PunjabKesari

प्रवक्ता ने कहा कि ‘इनविक्टस' सिर्फ़ प्रतिस्पर्धा ही नहीं, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है। यह चोट के बाद के जीवन के बारे में हैं, यही वजह है कि हैरी लवीव जैसे पुनर्वास केंद्रों में जाते हैं। यात्रा के दौरान हैरी ने यूक्रेन के पूर्व सैनिकों के मामलों की मंत्री नतालिया कलमीकोवा से मुलाकात की। हैरी (40) यूक्रेन की यात्रा करने वाले शाही परिवार के दूसरे सदस्य हैं। उनकी रिश्तेदार एवं डचेस ऑफ एडिनबर्ग सोफी ने पिछले साल कीव की यात्रा की थी। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!