Edited By Tanuja,Updated: 05 Jun, 2022 03:43 PM
तियानमेन नरसंहार की बरसी पर टोक्यो में चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। चीन के दबदबे के चलते हांगकांग में तियानमेन स्क्वायर...
टोक्यो: तियानमेन नरसंहार की बरसी पर जापान की राजधानी टोक्यो में चीनी दूतावास के बाहर व बांगलादेश में विरोध प्रदर्शन किए गए। चीन के दबदबे के चलते हांगकांग में तियानमेन स्क्वायर नरसंहार की 33 वीं वर्षगांठ का स्मरणोत्सव लगातार दूसरे वर्ष भी बाधित रहा है। जिसके विरोध में जापान में कार्यकर्ताओं ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के कुकर्मों को फिर से उजागर करने के लिए चीनी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया।
जापानी नागरिक, तिब्बती, उइगर, मंगोलियाई और अन्य लोग बड़ी संख्या में अपने हांगकांग मित्रों के साथ टोक्यो में चीनी दूतावास के बाहर और जापान में अन्य स्थानों पर एकत्रित हुए और चीन के खिलाफ भड़ास निकाली । प्रदर्शनकारियों ने तियानमेन स्क्वायर को कभी न भूलने का आह्वान करते हुए, चीन द्वारा विभिन्न मानवाधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघनों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर झिंजियांग में नरसंहार, भीतरी मंगोलिया में मातृभाषा का दमन, तिब्बत में सांस्कृतिक नरसंहार, भाषण के बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन और हांगकांग में अभिव्यक्ति के मुद्दों पर चीन की खिंचाई की गई। इसी तरह 33 साल पहले तियानमेन स्क्वायर पर देश की सेना द्वारा नागरिकों और उनके अंधाधुंध नरसंहार पर चीनी सरकार द्वारा कार्रवाई का विरोध करते हुए, बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने ढाका के साथ-साथ बांग्लादेश के नारायणगंज शहर में भी प्रदर्शन किए।