mahakumb

रूस ने दो दर्जन देशों की घरेलू राजनीति प्रभावित करने के लिए खर्च किये 30 करोड़ डॉलर: अमेरिका

Edited By PTI News Agency,Updated: 14 Sep, 2022 10:23 AM

pti international story

वाशिंगटन, 14 सितंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने खुफिया जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा है कि रूस ने 2014 से अब तक, दो दर्जन से अधिक देशों में नेताओं तथा अन्य अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए गोपनीय तरीके से 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किये...

वाशिंगटन, 14 सितंबर (एपी) अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने खुफिया जानकारी सार्वजनिक करते हुए कहा है कि रूस ने 2014 से अब तक, दो दर्जन से अधिक देशों में नेताओं तथा अन्य अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए गोपनीय तरीके से 30 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च किये हैं।
मंगलवार को जारी की गई इस सूचना में दुनियाभर में रूस के प्रति हमदर्दी दिखाने वाली नीतियों और पार्टियों के समर्थन में मास्को द्वारा चलाए जा रहे गोपनीय अभियान की समीक्षा की गई है। इसमें रूस द्वारा लक्षित किसी विशेष देश का नाम नहीं लिया गया है लेकिन यह बताया गया है कि अमेरिका चुनिंदा देशों को खुफिया सूचना मुहैया करवा रहा है।
बाइडन प्रशासन की ओर से मास्को के सैन्य और राजनीतिक लक्ष्यों का खुलासा करने का यह ताजा प्रयास है। इससे पहले यूक्रेन पर रूस के हमले की सटीक भविष्यवाणी की गई थी। राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों में से कई के पास मास्को के विरुद्ध काम करने का अनुभव है।
एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह नहीं बताया कि रूस ने यूक्रेन में कितना पैसा व्यय किया है जहां के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की लंबे समय से पुतिन पर घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप का आरोप लगा रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि हाल में अल्बानिया, बोस्निया और मोंटेनेग्रो, सभी पूर्वी यूरोपीय देशों ने मास्को की ओर से घरेलू राजनीति प्रभावित किये जाने का आरोप लगाया है।
एपी यश मनीषा मनीषा 1409 1022 वाशिंगटन

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!