किम जोंग से मिलने के बाद वियतनाम पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, वियतनामी 'कॉमरेड्स' के साथ गर्मजोशी का उड़ाया मज़ाक

Edited By Tanuja,Updated: 20 Jun, 2024 04:04 PM

putin arrives in vietnam for state visit condemned by us

उत्तर कोरिया में किम जोंग के साथ मिलने के बाद  उन के  यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुके रूस के...

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तर कोरिया में किम जोंग के साथ मिलने के बाद  उन के  यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने बरसों पुराने साझेदार वियतनाम के साथ संबंधों को और मजबूत करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां राजकीय दौरे पर पहुंचे। पुतिन के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत गणमान्य व्यक्तियों ने किया। पुतिन के स्वागत में सफेद पोशाक पहने सैनिक सावधान मुद्रा में खड़े हुए दिखाई दिए। पुतिन ने कहा कि "मैं कॉमरेड चेउंग और वियतनाम सरकार के प्रधानमंत्री कॉमरेड फाम मिन्ह चीन्ह का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उन्होंने कॉमरेड चेउंग का मजाक उड़ाते हुए कहा कि मैं गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त करना चाहता हूँ। जब मैं गर्मजोशी कहता हूँ, तो मैं सिर्फ़ बाहर के मौसम की बात नहीं कर रहा होता हूं।" इस वाक्या का वीडियो भी सामने आया है। 

 

🇷🇺🇻🇳 PUTIN JOKES ABOUT WARMNESS WITH VIETNAMESE 'COMRADES'

Putin:

"I would like to express gratitude to comrade Cheung and the Prime Minister of the government of Vietnam comrade Pham Minh Chinh.

I would like to express gratitude for the warm welcome.

When I say warm, I'm… https://t.co/Houu4Lu3db pic.twitter.com/kyoUiu7341

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) June 20, 2024

पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत युद्ध की स्थिति में दोनों देशों ने एक-दूसरे की बिना किसी विलंब के सहायता का संकल्प लिया है। इस समझौते को शीत युद्ध की समाप्ति की बाद से मास्को और प्योंगयांग के बीच सबसे ज्यादा प्रभावी समझौता माना जा रहा है। दोनों ही देश पश्चिमी देशों के साथ बढ़ते गतिरोध का सामना कर रहे हैं। हनोई में रूसी नेता वियतनाम के सबसे शक्तिशाली राजनेता और कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग, नये राष्ट्रपति टो लैम और अन्य अधिकारियों से मिलेंगे। देश में अमेरिकी दूतावास ने पुतिन की इस यात्रा की तीखी आलोचना की है। पुतिन के वर्ष 2017 में वियतनाम के पिछले दौरे के बाद से बहुत कुछ बदल गया है।

PunjabKesari

यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस, अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। द हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने वर्ष 2023 में युद्ध अपराधों के लिए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था हालांकि क्रेमलिन ने इसे अमान्य करार देते हुए खारिज कर दिया था और इस बात पर जोर दिया था कि मास्को न्यायालय के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है। सिंगापुर के आईएसईएएस-यूसुफ इशाक इंस्टीट्यूट के विश्लेषक गुयेन खाक जियांग ने कहा कि पुतिन का हालिया चीन, उत्तर कोरिया और अब वियतनाम दौरा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ चुके रूस को नई दिशा देने का प्रयास है।

  PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!