13 साल बाद चेचन्या गए पुतिन ने मस्जिद में किया ऐसा काम, दुनिया में तहलका मचा रहा ये Video

Edited By Tanuja,Updated: 21 Aug, 2024 07:06 PM

putin kisses quran poses for cameras at mosque in chechnya

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  लगभग 13 साल बाद चेचन्या का दौरा किया, जो मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। 20 अगस्त 2024 को

International Desk:  रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  लगभग 13 साल बाद चेचन्या का दौरा किया, जो मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। 20 अगस्त 2024 को  किए इस दौरे के दौरान पुतिन   पैगंबर ईसा मस्जिद गए, जो चेचन्या की एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। इस दौरान पुतिन को एक वायरल 14 सेकंड के वीडियो में कुरान को चूमते और इस्लामी पवित्र पुस्तक के साथ कैमरों के सामने पोज़ देते हुए देखा गया।

 

🚨🇷🇺 PUTIN KISSES HOLY QURAN DURING VISIT TO CHECHNYApic.twitter.com/Ha6k5Obx2Z

— Mario Nawfal (@MarioNawfal) August 21, 2024

पुतिन का यह दौरा उस समय हो रहा है जब रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ रहा है। चेचन्या के नेता रमज़ान कादिरोव के साथ मुलाकात भी इस दौरे का एक अहम हिस्सा था। पुतिन ने कादिरोव के नाम पर बनी एक विशेष बल अकादमी का दौरा किया, जहां उन्होंने यूक्रेन में तैनाती की तैयारी कर रहे स्वयंसेवी लड़ाकों से मुलाकात की और उन्हें प्रेरित किया।

‼️🚨الرئيس الروسي فلاديمير بوتين، يُقبل نسخة من القرآن الكريم قدمها هدية لمسجد "النبي عيسى" في جمهورية الشيشان الروسية pic.twitter.com/nHxAE1O1fN

— موسكو | 🇷🇺 MOSCOW NEWS (@M0SC0W0) August 21, 2024

इस दौरे को चेचन्या और रूस के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब रूस अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। पुतिन का कुरान के प्रति सम्मान दिखाना भी एक महत्वपूर्ण सांकेतिक कदम माना जा रहा है, जो इस्लामी समुदाय के साथ उनके संबंधों को और मजबूत कर सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!