Breaking




पाकिस्तान में मौत के बाद भी दुष्कर्म: माता-पिता लड़कियों की कब्र पर सुरक्षा के लिए लगा रहे हैं ताला

Edited By rajesh kumar,Updated: 01 May, 2023 01:59 PM

rape even after death in pakistan parents locking graves girls for safety

लड़कियों और औरतों के मरे हुए शवों के साथ रेप हो रहे हैं...सुनने में आपको बेशक अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। पाकिस्तान से इंसानियत को शर्मसार करने एक मामला सामने आया है। यहां लड़कियों के मरे हुए शवों के साथ बलात्कार हो रहा हैं।

नेशनल डेस्क: लड़कियों और औरतों के मरे हुए शवों के साथ रेप हो रहे हैं...सुनने में आपको बेशक अजीब लगे, लेकिन यह बिल्कुल सच है। पाकिस्तान से इंसानियत को शर्मसार करने एक मामला सामने आया है। यहां लड़कियों के मरे हुए शवों के साथ बलात्कार हो रहा हैं। माता-पिता अपनी मृत बेटियों की कब्र पर ताले लगाकर उन्हें दुष्कर्म से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। डेली टाइम्स की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट से पता चला है कि देश में नेक्रोफीलिया (Necrophilia) यानी मरे हुए लोगों के साथ यौन संबंध बनाने के मामले बढ़ रहे हैं। 

हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार
न्यूज एजेंसी एएनआई ने डेली टाइम्स की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पाकिस्तान में हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार होता है लेकिन मृत लड़कियों के साथ बलात्कार के मामले काफी शर्मनाक हैं। "The Curse of God, why I left Islam" की लेखिका हारिस सुल्तान ने इसके लिए कट्टरवादी विचारधारा को जिम्मेदार बताया। हारिस ने कहा कि पाकिस्तान के कट्टरवादी लोगों ने ऐसा समाज बना दिया कि मता-पिता को अपनी बेटी की लाश की सुरक्षा के लिए कब्र पर भी लॉक लगाना पड़ रहा है। 

48 महिलाओं के शवों के साथ रेप किया
पाकिस्तान में 2011 में एक नेक्रोफिलिया का मामला सामने आया था। मोहम्मद रिजवान ने बताया था कि अब तक उसने 48 महिलाओं के शवों के साथ रेप किया है। मानवाधिकार आयोग ने बताया कि पाकिस्तान में 40 फीसदी से ज्यादा महिलाओं ने कभी ना कभी हिंसा का सामना किया है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सरकार ने कोई भी टिप्पणी नहीं की है।  इसको देखते हुए पाकिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए उनकी कब्र पर लोहे के गेट और ताले का प्रयोग किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके रेप के मामले फिर भी रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहा स्थिति बहुत ही भयावह और डराने वाली है। 

क्या है नेक्रोफिलिया?
ग्रीक में 'नेक्रो' का मतलब 'शव' और 'फीलिया' का मतलब 'प्यार' होता है। इस तरह 'नेक्रोफीलिया' का मतलब 'मरे हुए लोगों के साथ संबंध बनाकर आनंद हासिल करना' होता है। इस विकृति से पीड़ित व्यक्ति मरे हुए शव के साथ संबंध बनाने में आनंद महसूस करता है। यह व्यक्ति पहले लड़की की हत्या करता है, फिर उसके शव के साथ शारीरिक संबंध बनाता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!