राष्ट्रपति पद का सम्मान लेकिन देश से ज्यादा प्यार...राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले जो बाइडेन

Edited By Pardeep,Updated: 25 Jul, 2024 09:29 AM

respect for the post of president but love for country more  joe biden said

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की रेस से हटने के बाद गुरुवार तड़के पहली बार देश को संबोधित किया। संबोधन के दौरान जो बाइडेन अपने फैसले के बारे में लोगों को जानकारी दी और नई पीढ़ी को मशाल सौंपने की बात कही।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन राष्ट्रपति पद की रेस से हटने के बाद गुरुवार तड़के पहली बार देश को संबोधित किया। संबोधन के दौरान जो बाइडेन अपने फैसले के बारे में लोगों को जानकारी दी और नई पीढ़ी को मशाल सौंपने की बात कही। इसके अलावा वह नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वर्तमान उपराष्ट्रपति और नई उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए समर्थन की मांग भी की। 

ओवल ऑफिस से देश के नाम अपने आखिरी भाषण में बाइडेन ने कहा कि देश में नई सोच और नई आवाजों के लिए जगह है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक जीवन में लंबे समय के अनुभव का अपना महत्व होता है, लेकिन साथ ही नई आवाजों, ताज़ा आवाजों, और हां युवा आवाजों का भी अपना एक समय और स्थान होता है।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘अपनी पार्टी को एकजुट’ करने के लिए व्हाइट हाउस की दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया है। 

राष्ट्रपति पद की रेस से पीछे हटने की वजह
जो बाइडन कई हफ्तों तक यह जोर देकर कहते रहे थे कि वे ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टक्कर देने वाले सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हैं। हालांकि फिर अचानक उन्होंने इस रेस से हटने का ऐलान कर दिया। ऐसे में इस भाषण के जरिए बाइडेन ने पहली बार जनता को सीधे संबोधित करते हुए अपने इस फैसले के पीछे की वजह बताई।

बाइडेन के इस संबोधन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थीं। वह एक दिन पहले ही कोविड संक्रमण से ठीक होने के बाद व्हाइट हाउस लौटे हैं। इससे पहले बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के एक दिन बाद देश को संबोधित किया था। 

बाइडेन ने कमला हैरिस को बताया सक्षम नेता
बाइडन ने अपने भाषण के अंत में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए अपने समर्थन का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, 'मैं हमारी महान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को धन्यवाद देना चाहता हूं। वह अनुभवी हैं। वह दृढ़ हैं। वह सक्षम हैं। वह मेरे लिए एक अद्भुत साथी और हमारे देश के लिए एक नेता रही हैं।'

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!