रूस ने अमेरिकियों पर कसा शिकंजा, पत्रकारों सहित 92 और विशेष नागरिकों का प्रवेश किया बैन

Edited By Tanuja,Updated: 29 Aug, 2024 11:03 AM

russia bans entry to 92 us journalists lawyers business people

रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ऐलान किया कि 92 और अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें पूर्व में रूस में काम....

मॉस्को: रूस के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ऐलान किया कि 92 और अमेरिकी नागरिकों का देश में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। इनमें पूर्व में रूस में काम कर चुके कुछ पत्रकार, अधिकारी और कुछ व्यापारी शामिल हैं। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि “मॉस्को को रणनीतिक रूप से हराने के घोषित लक्ष्य के साथ बाइडेन प्रशासन द्वारा अपनाई गई रूस को अलग-थलग करने की नीति'' के जवाब में अमेरिकियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

PunjabKesari

इसमें कहा गया है कि ''रूस और रूस सैन्य बलों के बारे में झूठी खबरें तैयार करने और उनका प्रसार करने में शामिल अग्रणी तथाकथित उदार-वैश्विक प्रकाशनों का प्रतिनिधित्व'' करने वाले अमेरिकी पत्रकारों पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंधित अमेरिकियों की नयी सूची में अंग्रेजी अखबार 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की मुख्य संपादक एम्मा टकर सहित 11 वर्तमान और पूर्व पत्रकार शामिल हैं। टकर ने 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के रिपोर्टर इवान गेर्शकोविच को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार करने और उनकी दोषसिद्धि के लिए रूस की बार-बार आलोचना की थी।

PunjabKesari

इवान गेर्शकोविच ने 16 महीने सलाखों के पीछे बताए थे और वह अगस्त में कैदियों की अदला-बदली के तहत रिहा हुए थे। अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के पांच पत्रकारों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिनमें कीव ब्यूरो प्रमुख एंड्रयू क्रेमर और 'द वाशिंगटन पोस्ट' के चार पत्रकार शामिल हैं। कानून प्रवर्तन एजेंसियों में काम करने वाले लोग, शिक्षाविद, तथा व्यवसायी और थिंक टैंक के लोगों पर भी रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंत्रालय की सूची के अनुसार रूस ने अब तक 2,000 से अधिक अमेरिकियों के अपने यहां प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।  

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!